शिक्षा ऋण योजनाओं के वितरित किए चेक, राजस्थान-बांसवाड़ा में सहकारिता मंत्री ने दिए गोपाल क्रेडिट कार्ड

बांसवाड़ा/जयपुर।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग श्री गौतम कुमार दक ने बांसवाड़ा जिला स्थित गढ़ी और तलवाडा में आयोजित कार्यक्रम में बाँसवाड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. बाँसवाड़ा के गोपाल क्रेडिट कार्ड और शिक्षा ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए।

गौतम कुमार दक ने कहा कि यह योजनाएं किसानों और विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बनाई गई हैं। गोपाल क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को गोपालन के लिए ब्याज मुक्त ऋण मिलेंगे, जो उनके आर्थिक बोझ को कम करेगा। वहीं, शिक्षा ऋण योजना के माध्यम से छात्र अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। मंत्री श्री दक ने अधिकारियों से इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। विभाग के कर्मचारियों द्वारा माही पुल पर सहकारिता मंत्री की अगवानी की गयी तत्पश्चात उन्होंने अधिकारियों से सहकारिता विभाग के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। मंत्री द्वारा सागवाडिया, गढ़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोपाल क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को चेक वितरित किये गये। इसके पश्चात् उन्होंने माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किये तथा बाद में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा ऋण के दो लाभार्थीयो को 10-10 लाख के एंव गोपाल क्रेडिट कार्ड के दो लाभार्थियों को 50-50 हजार के चैक वितरित किये गयें। सहकारिता विभाग, बैंक एवं वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के समस्त कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, किसान, छात्र और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। चेक वितरण के पश्चात् लाभार्थियों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की और उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक मोड़ बताया। मंत्री श्री गौतम कुमार दक ने इस मौके पर यह भी कहा कि आगामी समय में ऐसे और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और समाज में समृद्धि का वातावरण बने।

admin

Related Posts

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान