दिशा पाटनी हाउस शूटआउट: भिवानी कोर्ट मर्डर और पुर्तगाल लिंक से जांच में हलचल

बरेली

हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में हाल ही में जिन शातिरों ने गोली मारकर युवक की हत्या की थी, अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग में भी उनका हाथ हो सकता है। दोनों मामलों में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग का नाम सामने आया है।

एक ही आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दोनों वारदातों की जिम्मेदारी भी ली गई है। दोनों वारदातों में समान आरोपियों के शामिल होने की आशंका में पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। जल्द ही पुलिस की एक टीम हरियाणा और दूसरी दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी।

जिस फेसबुक आईडी से अभिनेत्री के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी, उसे उसी दिन शाम को बंद कर दिया गया। एक धमकी भरा ऑडियो डालने के बाद संबंधित अकाउंट भी डिलीट कर दिया गया। पुलिस ने आईडी को ट्रेस किया तो उसका जुड़ाव पुर्तगाल से मिला।

अब बरेली व हरियाणा पुलिस की संयुक्त जांच में सामने आया है कि भिवानी कोर्ट परिसर में चार सितंबर को गैंगस्टर हरि उर्फ हरिया के साथी की हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा के गुर्गे वीरेंद्र चारण, नवीन बॉक्सर और सोनू उर्फ तिवारी जींद ने ली थी।

अभिनेत्री के घर फायरिंग में भी वीरेंद्र चारण और उसके साथियों का नाम आ रहा है। दोनों मामलों में धमकी देने के लिए रोहित गोदारा गोल्डी बरार नाम की आईडी का प्रयोग किया गया है।

सर्विलांस व साइबर सेल ने इस मामले में काफी इनपुट जुटाए हैं। अब इन पर दबिश की जरूरत है। जल्द ही बरेली पुलिस की टीम हरियाणा जाकर भिवानी में हुई वारदात में शामिल आरोपियों से बरेली में फायरिंग करने वाले आरोपियों की तस्दीक करेगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि दोनों ही मामलों में वीरेंद्र चारण के शूटर शामिल हो सकते हैं।

हाई प्रोफाइल मामले का संज्ञान लेकर सीएम के ओएसडी राजभूषण सिंह ने फोन कॉल कर अभिनेत्री के पिता जगदीश चंद्र पाटनी से बात की। जगदीश चंद्र पाटनी ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आरोपी बच नहीं सकेंगे। उप्र पुलिस उनको पाताल से भी निकाल लाएगी। आपके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, आप बिल्कुल निश्चिंत रहें।
 
पुलिस के मुताबिक कुछ अकाउंट चिह्नित भी किए गए हैं, जिनसे 29 जुलाई को खुशबू पाटनी के बयान वाले वीडियो पर खराब कमेंट किए गए हों। इनसे हमला करने वालों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

 मीडिया सेल को जिम्मेदारी दी गई है कि वह इस गिरोह के अलग-अलग प्रदेशों में गिरफ्तार सदस्यों के संबंध में दो साल पहले तक की न्यूज क्लिप जुटाकर उसमें से फैक्ट निकाले।

 रात में खुलने वाली दुकानों की सूची तैयार कर पुलिस ने उन पर काम करने वालों से बात की है, ताकि घटना कर भागते आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सके।

  • admin

    Related Posts

    बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

    मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

    इमोशनल पोस्ट से जीता दिल: शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की अनदेखी झलकियां सामने

    मुंबई, शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों के इमोशनल पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI