भारतीय प्रदर्शनकारियों के सामने पाकिस्तानी डिप्लोमैट की घटिया हरकत, अभिनंदन की फोटो और गला रेतने का इशारा…

लंदन

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ लंदन स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर शुक्रवार को भारतीय मूल के सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों की ओर गला काटने का इशारा करके आग में घी डालने का काम किया. पाकिस्तानी अधिकारी एक हाथ में भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान का पोस्टर लिए हुए था और दूसरे हाथ चाय की कप लेकर ​प्रदर्शन कर रहे भारतीयों का मजाक उड़ाने की कोशिश की.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंटरनेट यूजर्स गला काटने का इशारा करने के लिए पाकिस्तानी अधिकारी की जमकर आलोचना कर रहे हैं. वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों एवं राजनयिकों में शिष्टाचार की कमी स्पष्ट झलक रही है. उनका कहना है कि ऐसे पद पर बैठे अधिकारियों से सामान्य शिष्टाचार की उम्मीद की जाती है, लेकिन पाकिस्तान के राजनयिक और सैन्य अधिकारी अनपढ़ मालूम पड़ते हैं.

बता दें कि 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी. भारतीय वायुसेना के युद्धक विमानों ने आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैम्प पर बमबारी करके उसे नेस्तनाबूद कर दिया था. इसके अगले दिन पाकिस्तानी एयर फोर्स की ओर से सीमा पर कुछ हिमाकत की गई, जिसका भारतीय वायु सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच डॉग फाइट छिड़ गई.

भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलट अभिनंदन वर्धमान ने अपने मिग-21 बाइसन फाइटर जेट से पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को चुनौती दी और उसे मार गिराया. इस डॉग फाइट के दौरान अभिनंदन एलओसी क्रॉस करके पाकिस्तानी क्षेत्र में चले गए और उनका विमान क्रैश हो गया. पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन को पकड़ लिया था. लेकिन भारत के डर से दो दिन बाद उन्हें वाघा बॉर्डर के जरिए रिहा कर दिया.

पहलगाम आतंकी हमले के बमुश्किल एक हफ्ते बाद पाकिस्तानी अधिकारी के गला काटने के इशारे का वीडियो वायरल हुआ. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो में दिख रहे सैन्य अधिकारी की पहचान पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात तैमूर राहत के रूप में की. भारतीय और यहूदी समुदाय के 500 से अधिक सदस्य लंदन स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर एकत्रित हुए और पहलगाम नरसंहार के खिलाफ आवाज उठाई.

पाकिस्तानी हाई कमीशन के सामने मौजूद एक भारतीय-यहूदी प्रदर्शनकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'हम भारत का समर्थन करते हैं, क्योंकि हम एक ही दुश्मन का सामना कर रहे हैं: इस्लामी कट्टरपंथ. पहलगाम में जो हुआ, उसने हमें इजरायल पर हमास के हमले की याद दिला दी.' पहलगाम हमले की दुनिया भर में व्यापक निंदा हुई. जीवित बचे लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकवादियों ने हिंदू पुरुष पर्यटकों को निशाना बनाया और उन्हें गोली मार दी.

गला काटने का इशारा करने वाले अधिकारी की निंदा करते हुए दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि वह पहले अपनी गर्दन बचाए. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'पाकिस्तान और क्या कर सकता है? उसके सिर पर प्रलय मंडरा रहा है. फिर भी उसके अधिकारी निर्दोष लोगों का सिर काटने की धमकी दे रहे हैं. जो लोग दूतावास के बाहर धमकी दे रहे थे, उनकी एक-एक करके पहचान की जाएगी. इंग्लैंड में भी उनसे जवाब मांगा जाएगा.'

 

admin

Related Posts

दहेज कानून की परिधि में लिव-इन संबंध? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट इस समय एक बेहद महत्वपूर्ण और जटिल कानूनी प्रश्न पर विचार कर रहा है, जिसमें क्या एक विवाहित पुरुष के खिलाफ उसकी लिव-इन पार्टनर भारतीय दंड…

हवा में हिंसा! 30 हजार फुट पर यात्रियों की खून-खराबे वाली लड़ाई, अचानक करानी पड़ी लैंडिंग

तुर्की तुर्की से यूनाइटेड किंगडम (UK) जा रही Jet2 की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प शुरू हो गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर