दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

दिव्यांग मनोज के दोनों पैरों में लगाए जयपुर फुट

धौलपुर
जिला प्रशासन एवं राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार सेठ निनुआ राम चेरिटेबल पब्लिक वेलफेयर सोसायटी धौलपुर व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर की सहभागिता से तीन दिवसीय निःशुल्क विशाल विशेष योग्यजन सहायक उपकरण वितरण शिविर दूसरे दिन शनिवार को मयूरी विशेष विद्यालय में जिले भर के दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, बैशाखी, ट्राई साईकिल, केलिपर्स, जयपुर फुट मिलने से उनके चेहरों पर एक विशेष सुखी देखने को मिली l

मांगरोल के मनोज पिछले आठ माह पूर्व मनिया में रेल से गिरने से दोनों पैर कट जाने से अपाहिज हो गया था शिविर में उसके दोनों पैरों में जयपुर फुट लग जाने के बाद जब वह अपने पैरों पर खड़ा हुआ तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा उसकी आँखों से आँसुओ कि धारा बह निकली l

शनिवार को शिविर में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुर अध्यक्ष  डॉ आर एस गर्ग ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है,दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए इनका आत्मविश्वास बढ़ाते रहना होगा l उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को मिलने वाले सहायक उपकरण उनकी दैनिक दिनचर्या के कामों में सहायता प्रदान करेंगी l

भगवान महावीर समिति के प्रभारी मदन शर्मा ने बताया कि संस्था पूरे राज्य में इस प्रकार के शिविरों के आयोजन के माध्यम से दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, ट्राई साईकिल, बैशाखी, केलिपर्स, हियरिंग एड, जयपुर फुट  वितरण जैसा कार्य कर रही है l

शिविर का संचालन करते हुए रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने  जानकरी देते हुए बताया की आज शिविर में जिले भर से बड़ी संख्या में दिव्यांगजनो ने भाग लिया, सभी दिव्यांग जनों को शिविर में निःशुल्क भोजन कि व्यवस्था कि गई ल
उन्होंने बताया कि आज शिविर में ट्राई साईकिल 56, व्हील चेयर 22,वैशाखी 17,केलिपर्स 7,जयपुर फुट 14, कान की मशीन 20 वितरित की गई ल
शिविर में विद्यालय कि सह संचालिका नेहा गर्ग, शिवशंकर गर्ग,नेमीचंद अग्रवाल,रामकुमार गर्ग, मोहित गर्ग, संजीव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिकरवार, नरेन्द्र तोमर, के के बंसल, ऋषि मित्तल, कन्हैया लाल शर्मा, महेंद्र अग्रवाल , रणवीर डंडोतिया, जावेद वेग,उम्मेद सिंह, डॉ भूपेंद्र पाराशर, मुक्ति त्यागी, डॉ पीयूष पाराशर, प्रज्ञा शर्मा,,अमित जादौन,मुकेश गोयल, चन्द्रमोहन पचौरी, नरसिंघ कुशवाह दिनेश यादव, पुष्पेंद्र पाल, राकेश सिंह, ललित शर्मा, कामिनी शर्मा, ललिता शर्मा, मुन्ना लाल, राघवेंद्र राना, मुकेश रावत,सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

    अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

    विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

    जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 0 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी