डायरेक्टर चंद्र बरोट का 79 की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

मुंबई 
बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर चंद्र बरोट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। चंद्र बरोट को अमिताभ बच्चन की साल 1978 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म डॉन डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। चंद्र बरोट पिछले कुछ सालों से फेफड़ो की समस्या से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी ने चंद्र के निधन की बात कंफर्म की है। फरहान अख्तर ने भी इंस्टा पर उनके निधन को लेकर पोस्ट किया है।

फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे चंद्र बरोट
रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्र बरोट की पत्नी दीपा बरोट ने उनके निधन की खबर को कंफर्म करते हुए कहा, “वो पिछले सात सालों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रहे थे।” बरोट का इलाज गुरु नानक अस्पताल में डॉक्टर मनीष शेट्टी कर रहे थे।

फरहान अख्तर ने लिखा पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फराहन अख्तर ने चंद्र बरोट के निधन पर इंस्टाग्राम पुर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "दुख हुआ ये जानकर कि ओजी फिल्म डॉन के डायरेक्टर अब नहीं रहे। बरोट जी की आत्मा को शांति मिले। परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।"

इन फिल्मों को भी किया डायरेक्ट
चंद्र बरोट ने डॉन से डायरेक्टर के रूप में डेब्यू किया था। डॉन के बाद चंद्र ने बंगाली फिल्म आश्रिता डायरेक्ट की थी जो 1989 में रिलीज हुई थी। चंद्र ने साल 1991 में प्यार भरा दिल नाम की फिल्म डायरेक्ट की थी।

 

  • admin

    Related Posts

    मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

    मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

    भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

    मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी