खजुराहो-दिल्ली-बनारस डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, इंडिगो के साथ 2989 रुपये में एडवांस बुकिंग संभव

छतरपुर
 रविवार से दिल्ली, खजुराहो और वाराणसी के बीच इंडिगो एयरलाइंस की नई हवाई सेवा शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सुविधा है. खजुराहो पहुंचने पर विमान का वाटर कैनन से स्वागत किया गया. खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा इसी फ्लाइट से खजुराहो पहुंचे. खजुराहो एयरपोर्ट पर राजनगर विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. सांसद शर्मा ने विदेशी पर्यटकों के साथ केक और रिबन काटकर इस हवाई सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया.

खजुराहो एयरपोर्ट पर एक लाइब्रेरी का भी उद्घाटन
इस अवसर पर सांसद शर्मा ने खजुराहो एयरपोर्ट पर एक लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया. उन्होंने एयरपोर्ट पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना. उन्होंने खजुराहो से जयपुर के लिए जल्द ही हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने की संभावना जताई और खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन की सौगात के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया.

दिल्ली खजुराहो फ्लाइट की एडवांस बुकिंग जारी
इंडिगो की यह उड़ान केवल एक घंटा 15 मिनट में दिल्ली से खजुराहो पहुंचाएगी. यह विमान सुबह 10:00 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगा और 11:15 बजे खजुराहो पहुंचेगा. इस रूट पर एडवांस बुकिंग जारी है और किराया डायनामिक रखा गया है. शुरुआती पांच दिनों के लिए किराया इस प्रकार है: 26 अक्टूबर को 6561 रुपए, 27 अक्टूबर को 5674 रुपए, 28 अक्टूबर को 2989 रुपए, 29 अक्टूबर को 4092 रुपए और 30 अक्टूबर को 4776 रुपए.

एयरपोर्ट डायरेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि, ''उद्घाटन के दिन 126 यात्री खजुराहो पहुंचे और 109 यात्रियों ने यहां से प्रस्थान किया. यह उड़ान सेवा 28 मार्च 2026 तक जारी रहेगी, जिसकी अवधि 29 अप्रैल तक बढ़ाई जा सकती है.

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि, ''उन्हें UNGA के 80वें सत्र में शामिल होने के लिए 15 सांसदों में चुना गया था, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. हालांकि, उन्होंने बिहार चुनाव में अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए इस सत्र में शामिल होने से इनकार कर दिया है. शर्मा ने कहा कि, ''चुनाव उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और संगठन के हिसाब से चल रहे काम को बीच में छोड़कर जाना उचित नहीं है, इसलिए उन्होंने इस जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए पत्र लिखा है.''

admin

Related Posts

MP में ‘CM मोहन यादव’ के कार्यकाल में नीति, नवाचार और निवेश में कीर्तिमान, धरातल पर काम हो रहा है

भोपाल  CM मोहन यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिए अपना विजन स्पष्ट किया है। मोहन सरकार राज में  वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनर्संतुलन…

CM मोहन यादव का जन्मदिन: पीएम मोदी और अमित शाह की शुभकामनाएं, वन्यजीवों के लिए बड़ा तोहफा

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज अपने जीवन के 62वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस खास मौके पर देश के शीर्ष नेताओं Narendra Modi और Amit…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 0 views
IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका