दिलजीत उन फैंस से सवाल पूछ रहे हैं, जो उनका शो बिना टिकट खरीदे, होटल की बालकनी से देख रहे शो

नई दिल्ली

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने 'दिल-लुमिनाटी' टूर पर हैं और कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद मे परफॉर्म किया। उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। अब कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिलजीत उन फैंस से सवाल पूछ रहे हैं, जो उनका शो बिना टिकट खरीदे, होटल की बालकनी से देख रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। इसके बाद बीच में वह सामने देखते हैं और खड़े हो जाते हैं और हैरानी के कारण उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है। इसके बाद वह अपनी टीम से म्यूजिक को बंद करने के लिए कहते हैं। सामने की तरफ इशारा करते हुए वह बोलते हैं, 'ये जो होटल की बालकनी में बैठे हैं। आप का तो बड़ा अच्छा हो गया। ये होटल वाले गेम कर गए।'

दिलजीत दोसांझ ने जारी रखा गाना
इसके बाद कैमरा भी होटल रूम्स की तरफ घूमता है, जहां कई लोग बालकनी में बैठे हुए दिलजीत का कॉन्सर्ट सुनते हुए नजर आते हैं। हालांकि बाद में सिंगर अपना गाना जारी रखते हैं। और बालकनी की तरफ फ्री में देख रहे लोगों की तरफ इशारा करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गिफ्ट सिटी क्लब वाले गेम खेल गए।'

दिलजीत का वीडियो देख लोगों का रिएक्शन
अब इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, 'अगली बार से दिलजीत दोसांझ होटल बुक करेंगे।' एक ने कहा, 'होटल फिर टिकट प्राइज से ज्यादा दाम पर मिलेंगे।' एक ने कहा, 'दिलजीत को भारी नुकसान हो गया।' बता दें कि इसके पहले दिलजीत ने इसी कॉन्सर्ट में देशभर में शराब के खिलाफ एक मुहिम शुरू करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि देशभर में अगर शराब की दुकानें बंद हो जाएं तो वह इस पर आधारित गाने गाना बंद कर देंगे।

  • admin

    Related Posts

    तेलुगू रिवाजों में बंधे विजय और रश्मिका, शुरू हुआ कपल का शादी समारोह

    उदयपुर पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को इंटीमेट रखा गया है. करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही वेडिंग का हिस्सा बने हैं. वेन्यू पर फोन का इस्तेमाल…

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 रस्मों से करेंगे शादी, दिखेगी सांस्कृतिक विविधता की झलक

    मुंबई, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं। इस खास मौके को कपल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

    श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

    ‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    ‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

    अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

    MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल