दिलजीत दोसांझ ने अनोखे अंदाज में किया देश के प्रति प्यार का इजहार, कहा- पगड़ी हमारी शान है

मुंबई,

 पंजाबी सनसनी और अपने गानों से प्रशंसकों का दिल जीतने वाले सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने जयपुर टूर के दौरान देश के प्रति प्यार का इजहार किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पगड़ी हम सबकी शान है।

अपनी आवाज से दिल जीतने वाले गायक-अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक रील शेयर किया। रील में दिलजीत के साथ मंच पर एक प्रशंसक भी नजर आ रहा है, जो पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी पहने हुए था।

वीडियो में दिलजीत कहते नजर आ रहे हैं, “इनकी पगड़ी के लिए जोरदार तालियां। ये पगड़ी हमारी शान है, ये हमारे देश की खूबसूरती है। पगड़ी हमारा गौरव है। हर दो-तीन चार घंटे बाद हमारी बोली, खाना बदल हो जाता है। ये हमारे देश की खूबसूरती है। कोई जयपुर से है, कोई गुजरात, दिल्ली से है, हरियाणा से है, पंजाब से है। हम सबसे प्यार करते हैं और हम सब देश को प्यार करते हैं।”

दोसांझ ने आगे कहा, “मेरे मारवाड़ी भाइयों के लिए तालियां बजाएं।”

10 शहरों के दौरे पर निकले दिलजीत हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और कोलकाता जैसे कई शहरों में अपनी आवाज का जादू चलाते नजर आएंगे।

इससे पहले 3 नवंबर को भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने दिलजीत के ‘दिल-लुमिनाटी इंडिया’ कॉन्सर्ट को लेकर एक मजेदार कमेंट किया। खेसारी ने अपने एक स्टेज शो का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “इल्लुमिनाती को पीछे छोड़कर यहां देखिए।” वीडियो में खेसारी भीड़ को संबोधित करते हुए उनसे हाथ उठाकर जश्न मनाने को कहते नजर आ रहे हैं।

इस बीच दिलजीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो गायक अभी अपने कन्सर्ट को लेकर व्यस्त हैं। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 3’ का टाइटल ट्रैक “हरे राम” को दिलजीत ने खास अंदाज में पेश किया है।

ट्रैक को सबसे अलग बनाने वाली बात यह है कि इसमें इंटरनेशनल सनसनी पिटबुल ने रैप ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ मंत्र के साथ बेहतरीन तरीके से मिलाया है, जबकि पंजाबी पावरहाउस दिलजीत दोसांझ ने अपनी अनूठी शैली पेश की है और नीरज श्रीधर ने हिंदी गायन को संभाला है।

  • admin

    Related Posts

    पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

    उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

    माहिका की बिकिनी में खूबसूरत तस्वीर, हार्दिक पंड्या के साथ रोमांटिक पलों में बोलीं- ‘मेरा बेबी’

    मुंबई   क्रिकेटर हार्दिक पंड्या प्यार में हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो फेमस मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लेडी लव का 25वां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे