दिग्विजय सिंह का विवादित बयान: मुस्लिम आबादी पर टिप्पणी, RSS और FIR कार्रवाई पर निशाना

झांसी 

झांसी में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- RSS दंगे भड़काती है। यह एक नॉन रजिस्टर्ड संस्था है। इनके लोग दंगा कराते हैं। फिर इनकी ओर से बयान आता है कि यह हमारा मेम्बर नहीं। जब संस्था का रजिस्ट्रेशन ही नहीं तो मेम्बर कहां से होगा? 

सरकार चाहे तो कभी दंगे न हों। दंगे सरकार और अफसरों की नीयत पर निर्भर हैं। इसे रोकने के लिए समय रहते कदम उठाएं। बरेली बवाल पर उन्होंने कहा कि तौकीर रजा जैसे लोग हिंदुओं में भी हैं। ऐसे लोग भाषण देकर लोगों को उकसाते हैं। दिग्विजय शुक्रवार को दतिया के पीतांबरा पीठ दर्शन के बाद सर्किट हाउस पहुंचे थे। इसके बाद वे भोपाल रवाना हो गए।

आरएसएस चंदा वूसली करती है। ये पैसा जाता कहां है। बैंक खाता कहां है? हर विजयादशमी और गुरु पूर्णिमा पर करोड़ों रुपए चंदे में आते हैं। जब संघ का अकाउंट नहीं है तो पैसा जाता कहां है। इनका एक ही एजेंडा है, हिदुओं को भड़काना और संविधान के खिलाफ लोगों को बचपन से तैयार करना। ये कभी आंदोलन प्रदर्शन नहीं करते, हमेशा कानाफूसी की राजनीति करते हैं।

RSS के लोग कह रहे हैं कि मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही। उनकी संख्या बढ़ जाएगी, जो कि संभव ही नहीं है। क्योंकि, जितनी हिंदुओं की जनसंख्या घट रही है, उससे कहीं ज्यादा तेजी से मुसलमानों की जनसंख्या घट रही।

2001 और 2011 के बीच का जनसंख्या ग्राफ ये प्रमाणित करता है। अब 2021 की रिपोर्ट तो इन्होंने ही रोक कर रखी है। इसलिए वो बात सामने नहीं आईं। लेकिन RSS और सरकार मिलकर हिंदुओं को भ्रमित कर रहे हैं।

अगर कोई 'आई लव मोहम्मद' कहता है और कोई आई लव रामजी, आई लव महादेव, आई लव कृष्ण भगवान, आई लव गांधीजी कहता है तो इसमें किसी को क्या दिक्कत? इसमें मुकदमा दर्ज करने की क्या जरूरत है। दंगे तो सरकार और सरकारी अफसरों की नीयत पर निर्भर हैं।

अगर सरकार चाहे तो कभी दंगा नहीं हो सकता है। सरकार को ऐसे संवेदनशील मामलों में समय से कदम उठाने की जरूरत है। बरेली में मौलान तौकीर रजा पर कहा कि कुछ फितरती लोग अगर मुसलमानों में हैं तो हिंदुओं में भी हैं। ऐसे लोग भड़काऊ भाषण देने का काम करते हैं।

संभल में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर अवैधानिक निर्माण है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन किसी एक व्यक्ति के अपराध पर उसके परिवार को दंड देना कहीं से भी न्याय नहीं है।

सरकार ने लिस्ट जारी की है। एक भी घुसपैठिए का नाम बता दें। किस पोलिंग बूथ पर कौन सा घुसपैठिया है। उसका नाम आ गया हो। घुसपैठिए की परिभाषा क्या है? जब केंद्र में 11 साल से भाजपा की सरकार है। तो घुसपैठिया नेपाल से आया या बांग्लादेश से? ये केवल भाजपा और अमित शाह की नजर में घुसपैठिए हैं। लेकिन घुसपैठिए का नाम तो बताना होगा।

कोविड के समय RSS की ओर से कहा गया कि जनता को 7 करोड़ रुपए की मदद की है। मैंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस बारे में पत्र लिखा। उनसे पूछा कि नॉन रजिस्टर्ड संस्था कह रही है कि 7 करोड़ रुपए कलेक्ट करके खर्च किए हैं। तो आखिर कौन से अकाउंट से पेमेंट किया। इन पर तो मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलना चाहिए। नॉन रजिस्टर्ड संस्था ने बिना अकाउंट के 7 करोड़ रुपए कहां से खर्च कर दिए? मगर वित्त मंत्री जी का आज तक जवाब नहीं आया।

 

admin

Related Posts

टीम BJP का नया फार्मूला: नितिन नवीन ने बताए दिल्ली तक पहुंचने के लिए जरूरी राज्यों के पसीने की कहानी

नई दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यभार संभालने के बाद पार्टी में बड़े बदलावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी…

सुनेत्रा पवार का राजतिलक समारोह, महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं

मुंबई  एनसीपी (अजित गुट) की विधायक दल बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए सुनेत्रा पवार को पार्टी का नया विधायक दल नेता चुन लिया गया है. इस फैसले के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 वर्ल्ड कप अपडेट: ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, दो खिलाड़ियों की जगह रिक्त

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 1 views
टी20 वर्ल्ड कप अपडेट: ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, दो खिलाड़ियों की जगह रिक्त

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: सबालेंका को झटका, रिबाकिना बनीं महिला एकल चैंपियन

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: सबालेंका को झटका, रिबाकिना बनीं महिला एकल चैंपियन

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs न्यूजीलैंड पांचवां मुकाबला, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs न्यूजीलैंड पांचवां मुकाबला, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

ऑस्ट्रेलियन ओपन अपडेट: महिला डबल्स में एलिस मर्टेंस-झांग शुआई की जोड़ी ने किया कमाल

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलियन ओपन अपडेट: महिला डबल्स में एलिस मर्टेंस-झांग शुआई की जोड़ी ने किया कमाल

आज का मैच रोमांचक! सूर्यकुमार यादव दोहरा शतक बना सकते हैं, तोड़ेगा हिटमैन का रिकॉर्ड

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 0 views
आज का मैच रोमांचक! सूर्यकुमार यादव दोहरा शतक बना सकते हैं, तोड़ेगा हिटमैन का रिकॉर्ड

WPL 2026 हाइलाइट्स: ऑरेंज कैप हरमनप्रीत के पास, स्मृति मंधाना टॉप-5 में, जानें पर्पल कैप का मालिक

  • By admin
  • January 31, 2026
  • 2 views
WPL 2026 हाइलाइट्स: ऑरेंज कैप हरमनप्रीत के पास, स्मृति मंधाना टॉप-5 में, जानें पर्पल कैप का मालिक