दिग्विजय ने कहा 1992 में भोपाल दंगों के दौरान दंगा-फसाद होने में हमने पूरी की कोशिश ….

शाजापुर
शाजापुर में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के एक विवादित बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है. हिंदू-मुस्लिम सद्भावना सम्मेलन में भाषण के दौरान दिग्विजय की जुबान फिसल गई और उन्होंने कह दिया, "1992 में भोपाल दंगों के दौरान दंगा-फसाद होने में हमने पूरी कोशिश की." इस बयान से सभागार में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए. हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, लेकिन उनका यह बयान चर्चा का केंद्र बन गया है.

इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीखा पलटवार कर  'X' पर लिखा, "काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती… देश विरोधी कांग्रेस पार्टी के नेता चाहे कितने भी मुखौटे पहन लें, सच सामने आ ही जाता है." सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान को कांग्रेस की मानसिकता का प्रतीक बताते हुए इसे देश के खिलाफ बताया.

दरअसल, शाजापुर के चौबदार वाडी में मुस्लिम समाज की ओर से आयोजित सद्भावना सम्मेलन में दिग्विजय सिंह ने 1992 के भोपाल दंगों का जिक्र किया. वे बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद हुए दंगों के दौरान अपनी भूमिका बताते हुए कहा, "जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी, मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था. मैंने दो हफ्ते तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रातें बिताईं." लेकिन इसके बाद उनकी जुबान फिसल गई और वे बोल गए, "हिंदू-मुस्लिम को जोड़कर हमने दंगा-फसाद होने में पूरी कोशिश की."

इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद बीजेपी ने इसे कांग्रेस की सांप्रदायिक राजनीति का सबूत बताया.

सिंधिया और दिग्विजय का पुराना सियासी बैर
ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह लंबे समय से मध्य प्रदेश की राजनीति में एक-दूसरे के विरोधी रहे हैं. पहले कांग्रेस में साथ रहते हुए भी दोनों के बीच तनातनी की खबरें आती थीं. 2020 में सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह टकराव और तेज हो गया. हाल के वर्षों में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर कई बार निशाना साधा है. दिग्विजय सिंह ने जहां सिंधिया को 'बच्चा' कहकर तंज कसा, वहीं सिंधिया ने दिग्विजय को 'राष्ट्रविरोधी मानसिकता' वाला नेता करार दिया.

admin

Related Posts

अमित शाह का ममता को जवाब, बोले- ‘मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहकर काम करूंगा’

 कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच सीधे टक्कर देखने को मिली…

राघव चड्डा पर AAP का एक्शन, राज्यसभा उपनेता के पद से हटाए जाने का फैसला

नई दिल्ली राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका मिला है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है. इतना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम