यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल पहल: यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप बना लोकप्रिय विकल्प

भोपाल
भोपाल मंडल में अनारक्षित टिकट बुकिंग को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप तेजी से यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह ऐप यात्रियों को समय बचाने और टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगने की परेशानी से राहत प्रदान करता है। जनवरी 2025 में, भोपाल मंडल के 2,03,551 यात्रियों ने इस ऐप के माध्यम से अपने अनारक्षित टिकट बुक किए, जिससे रेलवे को ₹43,43,155/- का राजस्व प्राप्त हुआ। यह सफलता भोपाल मंडल द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियानों और डिजिटल तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहन देने का परिणाम है।

यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के लाभ
समय की बचत: लंबी कतारों से बचने का आसान समाधान।
पेपरलेस और कैशलेस यात्रा: पर्यावरण संरक्षण में योगदान।
ऑफलाइन टिकट दिखाने की सुविधा: नेटवर्क न होने पर भी टिकट मान्य।
तेजी से टिकट बुकिंग: कुछ ही मिनटों में बुकिंग।
3% बोनस: रेलवे आर-वॉलेट रिचार्ज पर अतिरिक्त लाभ।
भोपाल मंडल में ऐप की उपलब्धता और उद्देश्य
भोपाल मंडल के सभी स्टेशनों पर यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का उपयोग संभव है। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देना, कतारों से मुक्ति प्रदान करना, और यात्रियों को तनावमुक्त यात्रा अनुभव देना है।

ऐप का उपयोग कैसे करें
गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर या विंडोज स्टोर से “UTS” ऐप डाउनलोड करें।
साइन अप करके मोबाइल नंबर पंजीकृत करें।
आर-वॉलेट का उपयोग करके टिकट बुक करें।
आर-वॉलेट को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या यूटीएस काउंटर के माध्यम से रिचार्ज करें।
ऐप पर उपलब्ध सुविधाएं
अनारक्षित टिकट बुकिंग।
सीजन टिकट जारी और नवीनीकरण।
पेपर और पेपरलेस टिकट दोनों विकल्प।
बुक किए गए टिकट का विवरण।
आर-वॉलेट बैलेंस और रिफंड की सुविधा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का अधिकाधिक उपयोग करें और इसके माध्यम से डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाएं। यह ऐप न केवल टिकट खरीदने को आसान बनाता है, बल्कि यात्रियों के समय और ऊर्जा की भी बचत करता है।

admin

Related Posts

ग्वालियर में हवा में आलू की खेती, वैज्ञानिकों ने 1KG बीज से 400 किलो आलू उगाया, बीमारी मुक्त खेती का कारनामा

ग्वालियर  राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने 2 साल पहले रिसर्च के लिए खेती की एक नई तकनीक शुरू की थी. ये ऐरोपोनिक तकनीक थी, जिसके जरिए वैज्ञानिकों ने हवा…

मध्य प्रदेश की 50% सब्सिडी स्कीम से बकरी पालन बनेगा किसानों का सुपरहिट बिजनेस, नोटों की बारिश

छिंदवाड़ा  किसानों के लिए एक ऐसी योजना आई है जो 50% सब्सिडी के साथ मालामाल कर सकती है. इसके लिए आधी रकम किसानों को लगाना होता है तो आधा सरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी