खेलते समय कुचलने से हुई मौत, राजस्थान-श्रीगंगानगर में ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे आया मासूम

श्रीगंगानगर.

जानकारी के अनुसार पदमपुर वार्ड नंबर 22 निवासी राजेंद्र सिंह के रिश्तेदार शनिवार को दशहरे की बधाई देने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर उनके घर पर आए थे। रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर राजेंद्र सिंह के घर के बाहर खड़ा किया, लेकिन उसमें से चाबी निकालना भूल गए। इस दौरान राजेंद्र सिंह का 12 वर्षीय पुत्र रहम खेलता हुआ आया और ट्रैक्टर पर चढ़कर चाबी घुमा दी। इतने में ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और स्पीड पकड़ ली।

परिजन रहम को बचाने के लिए दौड़े, तभी ट्रैक्टर गली के रैंप पर चढ़ गया और बालक अनियंत्रित होकर सीट से नीचे गिर गया। तभी ट्रैक्टर का पिछला टायर बालक के ऊपर से निकल गया और बालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र सिंह के तीन पुत्रियों के बाद पुत्र रहम हुआ था। जिसकी इस तरह हादसे में मौत हो जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बचाने गए मामा-मामी का हाथ हुआ फ्रैक्चर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालक के मामा और मामी टैक्टर लेकर उनके घर आए थे। वे अभी बाहर ही खड़े थे, तभी बालक ने ट्रैक्टर पर चढ़कर चाबी घुमा दी। स्टार्ट हुए ट्रैक्टर की आवाज सुनकर वे ट्रैक्टर पर सवार बालक को बचाने के लिए दौड़े। मामा और मामी ने ट्रैक्टर के टायर पकड़ कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्पीड तेज होने की वजह से ट्रैक्टर के टायर उनके भी हाथों के ऊपर से निकल गया। इससे दोनों के हाथों में फ्रैक्चर हो गया।

बाइक सवार युवकों की सहायता से पहुंचाया हॉस्पिटल
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसा देख राहगीर बाइक सवार भी रुके और बालक को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में प्राथमिक जांच के बाद ही डॉक्टर्स ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए और बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।

admin

Related Posts

400 लोगों को दी धमकी, ऑनलाइन FIR से नंबर निकाल कर सैकड़ों को ठगा

भीलवाड़ा. राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी का पर्दाफाश किया है, जो खाकी का खौफ दिखाकर लोगों की जेब खाली कर रहा था। यह ठग कोई…

दो मंजिला अवैध मकान पर चला बुलडोजर, जयपुर में ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई

जयपुर. जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बगराना में अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा