वॉर 2 में एनटीआर जूनियर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की : अनाइता श्रॉफ अदजानिया

मुंबई,

मशहूर स्टाइलिस्ट अनाइता श्राफ अदजानिया ने बताया है कि फिल्म वॉर 2 में उन्होंने एनटीआर जूनियर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की। वॉर 2 के टीज़र में एनटीआर की जबरदस्त मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। उनके स्टाइल और लुक की पूरे देश में तारीफ हो रही है। फिल्म की कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने बताया कि दर्शकों और एनटीआर के फैंस द्वारा मिले प्यार से वे बेहद खुश हैं।

अनाइता ने बताया कि वॉर 2 में उन्होंने एनटीआर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की। उन्होंने कहा, एनटीआर के साथ पहली बार काम करना एक बेहतरीन अनुभव था। जब वो कमरे में आते हैं, तो जैसे माहौल में ऊर्जा दौड़ जाती है। ये कोई दिखावा नहीं है, ये उनके अंदर की ताकत है। उनके चेहरे की मुस्कान, गर्मजोशी और किरदार में गहराई साफ नजर आती है।

अनाइता ने कहा, मैं एनटीआर के लुक को रियल रखना चाहती थी, लेकिन साथ ही उनकी ताकत और मर्दानगी भी दिखानी थी। एनटीआर की मौजूदगी में एक रॉनेस है, जैसे कोई इंसानी मशीन हो जो मकसद के साथ काम कर रही हो। इसी सोच के साथ उनका लुक तैयार किया गया।उनके स्टाइल में कोई दिखावा नहीं है, सब कुछ सीधा और असरदार है। यह एक ऐसे आदमी की छवि है जो सिर्फ काम पर फोकस करता है।

फिल्म वॉर 2 को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में एनटीआर जूनियर, ऋतिक रोशन के सामने नज़र आएंगे। कियारा आडवाणी इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    रिलीज से पहले विवादों में ‘The Kerala Story 2’, केरल हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को लगाई फटकार

    केरल द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेशन के समय दिमाग नहीं लगाया। बता…

    बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ की डिजिटल एंट्री, प्राइम वीडियो पर हुई स्ट्रीमिंग शुरू

    मुंबई,  फिल्म'इक्कीस' अब भारत सहित दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 3 views
    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल