अपनी बहन मृणाल ठाकुर को आदर्श मानते हैं धवल ठाकुर

मुंबई,

अभिनेता धवल ठाकुर अपनी बहन और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को अपना आदर्श मानते हैं। बॉम्बे शो स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित और श्रद्धा पासी जैरथ द्वारा निर्देशित इस शो में धवल ठाकुर और सांचिता बसु जैसे नए कलाकारों के साथ अनिरुद्ध दवे और कपिल कनपुरिया जैसे जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकायें निभा रहे हैं।अभिनेता धवल ठाकुर, डिज्नी+ हॉटस्टार के ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के साथ डेब्यूठ करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी बहन मृणाल ठाकुर को आदर्श मानते हैं।

धवल ठाकुर ने कहा, हर अभिनेता की अपनी प्रक्रिया होती है और मैं हमेशा अपनी बहन से इस बारे में चर्चा करता हूं जिससे उसके दृष्टिकोण को समझ सकूं। एक-दूसरे की प्रक्रियाओं पर चर्चा करने से हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है। जब भी हम यह बातचीत करते हैं, हर बार कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। हम जो सिनेमा देख रहे हैं, जो किताबें पढ़ रहे हैं, और जो संगीत सुन रहे हैं, इन सब पर चर्चा करते हैं। मुझे लगता है कि ये सभी पहलू बेहतर प्रदर्शन देने और हर बार बेहतर किरदार को विकसित करने में मदद करते हैं। और जो सबसे महत्वपूर्ण बात मैंने उनसे सीखी है, वह है अपनी प्रक्रिया पर विश्वास करना। मुझे लगता है कि यह किसी भी कलाकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक है। 'ठुकरा के मेरा प्यार' 22 नवंबर 2024 से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

  • admin

    Related Posts

    लेक सिटी उदयपुर में रश्मिका–विजय की रॉयल मैरिज, आईटीसी मोमेंटोज में होगा विवाह समारोह

    उदयपुर फिल्म एक्टर विजय देवराकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से तीन दिन पहले सोमवार को दोनों…

    BAFTA Awards 2026: मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने हॉलीवुड को दी मात, रचा अवॉर्ड जीतकर इतिहास

    लंदन  BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवॉर्ड्स 2026 में मणिपुरी फिल्म बूंग ने इतिहास रचा है. बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली ये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 0 views
    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

    पूर्व महिला कप्तान की शिकायत पर कार्रवाई, BCB ने आरोपी चयनकर्ता पर लगाया बैन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    पूर्व महिला कप्तान की शिकायत पर कार्रवाई, BCB ने आरोपी चयनकर्ता पर लगाया बैन

    टीम इंडिया में बदलाव तय! अभिषेक, तिलक और रिंकू में से एक होगा बाहर, हार के बाद मंथन शुरू

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया में बदलाव तय! अभिषेक, तिलक और रिंकू में से एक होगा बाहर, हार के बाद मंथन शुरू

    हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- टी20 क्रिकेट में बदलनी होगी सोच

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- टी20 क्रिकेट में बदलनी होगी सोच

    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब