भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी धनबाद–लोकमान्य तिलक टर्मिनस–धनबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

 

भोपाल

रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 03315/03316 धनबाद – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – धनबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (10-10 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 03315 धनबाद – लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन (10 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 03315 धनबाद – लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन दिनांक 26 अप्रैल 2025 से 28 जून 2025 तक प्रत्येक शनिवार को धनबाद स्टेशन से सुबह 08:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 03:40 बजे इटारसी स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन शाम 17:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03316 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – धनबाद विशेष ट्रेन (10 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 03316 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – धनबाद विशेष ट्रेन दिनांक 27 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को रात 20:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 09:00 बजे इटारसी स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 08:40 बजे धनबाद स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में धनबाद जंक्शन, कतरासगढ़, चंद्रपुरा जंक्शन, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, लातेहार, डाल्टनगंज, गरवा रोड, रेनुकूट, ओबरा डैम, सिंगरौली, बरगवां, ब्योहारी, कटनी साउथ, मदन महल, पिपरिया, इटारसी जंक्शन, खंडवा, भुसावल जंक्शन, मनमाड जंक्शन, कल्याण जंक्शन, लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

  • admin

    Related Posts

    छिंदवाड़ा में टी.राजा ने कहा—वंदे मातरम गाना जरूरी, धमकियों और इनाम की घोषणा के साथ राज की तैयारी

    छिंदवाड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर  शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बजरंग दल द्वारा ‘हिंदू गर्जना रैली’ निकाली गई, जिसके बाद एक धर्मसभा का…

    इंदौर में शोर पर लगाम: डीजे और ऊंची मीनारों के माइक पर बैन, स्पीकर लाउड हुए तो होगी सख्त कार्रवाई

    इंदौर  परीक्षा के दिनों में तेज लाउडस्पीकर बजाना इंदौर में पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. इसके चलते कई स्थानों पर डीजे और लाउडस्पीकर जब्त भी किए गए हैं. इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी