डीजीक्यूए भर्ती 2026: स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए 24 अप्रैल तक करें आवेदन

अमरावती
 सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अधीन एक अंतर-सेवा संगठन, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस (डीजीक्यूए) ने ग्रुप-सी, गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी और मंत्रिस्तरीय पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। डीजीक्यूए की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है। गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीक्यूए) ने कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, जिनमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के 5, सीएमडी (ओजी) के 2 और बढ़ई का 1 पद शामिल है। वहीं, आवेदन करने वाले अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु पद अनुसार 27 से 37 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 24 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 19,900 से 81,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीजीक्यूए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन को एक लिफाफे में डालकर 'मुख्य गुणवत्ता आश्वासन प्रतिष्ठान (पूर्वी फ्लीट स्टोर्स), एनएसटीएल के पास, रायथु बाजार के सामने, मर्रीपालेम पोस्ट, विशाखापत्तनम – 530018' के पते पर भेज दें।

admin

Related Posts

डिजिटल दौर में बिना बड़ी डिग्री के भी बना सकते हैं शानदार करियर

आज के डिजिटल दौर में कंटेंट की दुनिया बहुत तेजी से बढ़ रही है. अब यहां काम पाने के लिए बड़ी डिग्री जरूरी नहीं रह गई है. अगर आपके पास…

सीबीएसई कक्षा 12 इतिहास की परीक्षा संपन्न छात्रों ने पेपर को बताया संतुलित और स्टूडेंट फ्रेंडली

दिल्ली सीबीएसई की ओर से आयोजित कक्षा 12 की इतिहास परीक्षा आज 30 मार्च को सफलतापूर्वक खत्म हो गई। परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने