अपराधियों पर नकेल कसने देवास पुलिस की मुहिम, 21 थानों में कांबिंग गश्त से 275 बदमाशों की जांच

देवास

देवास जिले में शनिवार देर रात 21 थानों की पुलिस कांबिंग गश्त की है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने 150 से ज्यादा वारंट तामिल और 260 से ज्यादा निगरानीशुदा, जिला बदर और अन्य बदमाश चेक किए गए है। पुलिस ने इस दौरान जुआ और आबकारी एक्ट में 20 केस भी दर्ज किए।

कई माह के अंतराल के बाद शनिवार देर रात पुलिस ने पूरे जिले में एक साथ कांबिंग गश्त की। पुलिस अधीक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, डीएसपी, टीआई सहित 200 से अधिक जवान गश्त पर निकले। इस दौरान 130 से अधिक स्थाई और गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए।

वहीं जिलाबदर, निगरानीशुदा और गुंडा सूची में शामिल 275 से अधिक बदमाशों को चेक किया गया। जिस समय पुलिस इनकी चेकिंग करने पहुंची अधिकांश गहरी नींद में थे अचानक पुलिस आने से कुछ चौंक गए, बाद में पता चला चेकिंग करने के लिए टीम आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 200 से अधिक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक लगातार गश्त में सक्रिय रहे। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद स्वयं विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहे, उन्होंने निगरानी बदमाशों की जांच की, नाकाबंदी प्वाइंट्स का निरीक्षण, रेलवे एवं बस स्टैंड्स की चेकिंग तथा डायल-112 वाहनों का निरीक्षण किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया 57 स्थायी वारंट, 78 गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए। 12 आबकारी प्रकरण व 8 जुआ एक्ट प्रकरण दर्ज किये गए। इसके अलावा 15 जिलाबदर, 97 निगरानी बदमाश, 166 गुंड़े- बदमाश चेक किए गए।

 

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली All India Institute of Medical Sciences की टीम ने पूरी की जांच प्रक्रिया, अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा शव

    नई दिल्ली. नोएडा की 33 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आज का दिन अहम है। भोपाल एम्स में पुलिस की भारी मुस्तैदी के…

    ट्विशा मामले में जांच तेज, AIIMS में दूसरा पोस्टमार्टम; भदभदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल/नई दिल्ली. नोएडा की 33 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आज का दिन अहम है। भोपाल एम्स में पुलिस की भारी मुस्तैदी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी