रामनवमी पर श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं, हर कोई अयोध्या आना चाहता है, प्रशासन कोई रोकटोक न करे: बृजभूषण सिंह

अयोध्या
उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को कहा कि रामनवमी में पूरे देश से लोग यहां आते हैं। उन्हें आने दिया जाना चाहिए। रामनवमी के समय लोगों के अयोध्या आने पर किसी भी प्रकार की रोक-टोक नहीं होनी चाहिए। महिला पहलवानों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रामनवमी में पूरे देश के श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं। हर कोई रामनवमी पर अयोध्या आना चाहता है, इसमें जिला प्रशासन कोई रोकटोक न करे।

उन्होंने कहा कि कभी-कभी बयान आते हैं कि लोग अयोध्या न आएं। ऐसे बयान भी रामनवमी पर नहीं आने चाहिए, क्योंकि रामनवमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहले भी अयोध्या आते रहे हैं। ऐसे में रामनवमी के समय किसी भी प्रकार की रोकटोक नहीं होनी चाहिए। उम्मीद है कि इस बार प्रशासन अच्छी व्यवस्था करेगा।

उन्होंने 'सौगात-ए-मोदी' किट पर कहा कि प्रधानमंत्री जो करते हैं, वह सोच-समझकर करते हैं। उनके किसी भी कार्य पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। विपक्ष का काम सवाल उठाना है; अच्छा काम करिए तो सवाल करेंगे, काम नहीं करिए तो भी सवाल उठाएंगे। उनका काम ही सवाल उठाना है। इसी कारण हम कहते हैं कि विपक्ष में दैत्य गुरु शुक्राचार्य की आत्मा प्रवेश कर गई है। उन्हें समझ में नहीं आता है कि क्या करना चाहिए।

वक्फ विधेयक को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्ति पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया है। ऐसे में यह बिल सही है। सरकार का निर्णय है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद को लेकर कहा कि बुजुर्ग हैं, बेचारे सांसद का सम्मान कीजिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर कहा कि बहुत उपलब्धि दिख रही है। राम मंदिर भी दिख रहा है।

  • admin

    Related Posts

    जंगल में संकट की चेतावनी! भूख से बाघ की मौत ने खड़े किए सवाल

    पीलीभीत दो कुंतल के वजन वाले भारी-भरकम बाघ की भूख से मौत हो गई। शनिवार रात को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज में उसका शव मिला। रविवार को…

    ड्रोन कैमरों और डिजिटल गणना तंत्र के जरिए सटीक पुष्टि के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषिनाथ ने नए रिकॉर्ड की घोषणा की

    वाराणसी/लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी ने विश्व के पर्यावरण मानचित्र पर रविवार को एक नया इतिहास दर्ज कर दिया। वाराणसी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 1 views
    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 1 views
    ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

    हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 3 views
    हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

    विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 2 views
    विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

    सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

    ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 2 views
    ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम