समंदर में छुपी पनडुब्बियों की पहचान अब AI से, चीन का तकनीकी धमाका

बीजिंग

चीन तकनीक के क्षेत्र में तेजी से दौड़ रहा है। हाल ही में चीन की अलीबाबा कंपनी ने सबसे तेज और पावरफुल AI मॉडल बनाने का दावा किया। अब चीन में एक रिसर्च हुई है, जिसमें एक डरा देने वाला दावा किया गया है। शोध में बताया गया है कि जल्द ही ऐसा AI सिस्टम आएगा, जो समंदर के भीतर छिपी हुई सबमरीन को खोज लेगा। इसे AI-driven anti-submarine warfare (ASW) नाम दिया गया है। चलिए, जानते हैं कि चीन के अध्ययन में क्या-क्या बातें सामने आई हैं?

बचने की संभावना मात्र 5%
चाइना हेलीकॉप्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के इंजीनियर मेंग हाओ ने द्वारा की गई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ASW से पनडुब्बियों के बचने की संभावना मात्र 5% होगी। इसका मतलब ये है कि हर 20 पनडुब्बियों में से केवल एक ही इस प्रणाली से बच पाएगी। यह तकनीक पुराने खोजी तरीकों के मुकाबले में बहुत सटीक साबित हो सकती है। यह समुद्र में एक स्मार्ट कमांडर की तरह काम करती है, जो सोनार, रडार और समुद्र के तापमान जैसे डेटा का उपयोग करके पनडुब्बियों को ढूंढ लेती है।

डेटा को इंटीग्रेट कर काम करती है तकनीक
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की मानें तो यह AI तकनीक हेलीकॉप्टरों से गिराए गए Sonar Buyos, पानी के नीचे के सेंसर, रडार और समुद्री के डेटा को जोड़कर समुद्र के नीचे की तस्वीर बनाएगी। यह तेजी से बताएगी कि कहां पर सबमरीन हो सकती है। कंप्यूटर सिमुलेशन में यह प्रणाली 95 प्रतिशत बार पनडुब्बियों को ढूंढने और ट्रैक करने में सफल रही, चाहे वे कितनी भी छिपने की कोशिश करें।

भविष्य में और पावरफुल होगी तकनीक
सबमरीन लंबे समय से एक पावरफुल हथियार मानी जाती हैं। ये परमाणु हमले कर सकती हैं, खुफिया जानकारी जुटा सकती हैं और बड़े जहाजों को डुबो सकती हैं। इतना सब करने के बावजूद इन्हें पकड़ना मुश्किल था। रिसर्चर्स का कहना है कि यह तकनीक भविष्य में और बेहतर हो सकती है। यह ड्रोन, जहाज और Underwater Unmannded Vehicles के साथ जुड़कर एक नेटवर्क बना सकेगी। इसे यह AI सिस्टम समय के साथ और स्मार्ट होगा। यह तकनीक पनडुब्बी के मूवमेंट को भी डिकोड कर सकती है, जिससे पनडुब्बी आसानी से नहीं भाग सकेगी।

अमेरिका के लिए होगी बड़ी चुनौती
अमेरिकी नौसेना के पास 2025 तक लगभग 70 परमाणु पनडुब्बियां हैं, ये समुद्र में बिना शोर किए चुपचाप छिपी रहती हैं। पनडुब्बियां एडवांस ड्रोन भी ले जाने में सक्षम हैं, जिससे इसे खोजने वाले लोग भटकाए जाते हैं। पुरानी तकनीक से ऐसी पनडुब्बियों के बचने की संभावना 85 प्रतिशत तक थी, जो चीन के जहाजों के लिए बड़ा खतरा थी। अब चीन इस तकनीक पर काम करते हुए अमेरिकी पनडुब्बियों के लिए खतरा पैदा कर देगा।

  • admin

    Related Posts

    ईरान के नतांज में बड़ा हमला, अमेरिका और इजरायल की जोरदार बमबारी

     तेहरान मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर है. ईरान के सबसे सुरक्षित और संवेदनशील माने जाने वाले नतांज परमाणु केंद्र (Natanz Nuclear Facility) पर एक भीषण हमला…

    कतर एनर्जी के CEO का ट्रंप पर हमला, गैस ठिकानों को हाथ न लगाने की दी चेतावनी

    दोहा  इजरायल ने अमेरिका की मदद से बुधवार रात दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर हमला कर ईरान को आगबबूला कर दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 3 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय