पाकिस्तान स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता प्राप्त होने के बावजूद विदेशी प्रभाव में है, अपने ही देश पर क्यों भड़के पाक नेता

इस्लामाबाद
मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के संस्थापक नेता अल्ताफ हुसैन का 237वां संबोधन टिकटॉक पर प्रसारित हुआ। इसमें वह पाकिस्तान सरकार की कड़ी आलोचना करते नजर आए। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता प्राप्त होने के बावजूद विदेशी प्रभाव में है। अल्ताफ हुसैन ने पाकिस्तान की स्थिति पर गहरी चिंता जताई और इसे गुलामी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान को एक आजाद मुल्क के तौर पर दुनिया में मान्यता मिली हुई है, लेकिन हकीकत में यह आज भी विदेशी ताकतों के प्रभाव में है। साथ ही, अंदरूनी तौर पर सत्तावादी हुकूमत के नीचे दबा हुआ है। यह 230 मिलियन गुलामों का देश है।'

अल्ताफ हुसैन ने कहा कि मैं इन गुलाम लोगों की गुलामी को खत्म करने और सच्ची आजादी के लिए जद्दोजहद कर रहा हूं। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि इसे एक मजाक कहना भी गलत नहीं होगा। यह मुल्क अपने लोगों को आजादी देने में नाकाम रहा है।' एमक्यूएम नेता ने अपने संबोधन में विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप पर जोर देते हुए कहा, 'यह मुल्क अपनी मर्जी से नहीं चलता। बाहर की ताकतें इसे कंट्रोल करती हैं। अंदरूनी तौर पर सैन्य और सत्ताधारी तबके ने इसे अपने कब्जे में रखा है।'

जिन्ना की मौत पर किया बड़ा दावा
एमक्यूएम नेता ने दावा किया कि पाकिस्तान के संस्थापक कायदे-आजम मुहम्मद अली जिन्ना को धीरे-धीरे जहर देकर मारा गया। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान का भी यही अंजाम हुआ। उन्होंने फातिमा जिन्ना के साथ हुए व्यवहार की भी निंदा की और कहा कि चुनावी धांधली, चरित्र हनन और जनरल अयूब खान की सैन्य तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उनकी हत्या हुई। वर्तमान घटनाओं पर बोलते हुए हुसैन ने विपक्षी नेताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे व्यवहार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने महिला प्रदर्शनकारी महरंग बलोच की गिरफ्तारी और बलूचिस्तान नेशनल पार्टी के अख्तर मेंगल के नेतृत्व में लंबे मार्च पर कार्रवाई को शर्मनाक बताया।

  • admin

    Related Posts

    नेपाल की जनता को झटका: संकट के कारण सरकार ने हफ्ते में दो दिन छुट्टी की घोषणा

    नेपाल पड़ोसी देश नेपाल इस वक्त एक गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार हो रही भारी गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे…

    एअर इंडिया का बड़ा फैसला: इजरायल उड़ानें स्थगित, यात्रियों की चिंता बढ़ी

    नई दिल्ली पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच एअर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं। अधिकांश प्रमुख एयरलाइनों ने तेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?