केजरीवाल को RSS का छोटा रिचार्ज बताते हुए कहा कि मुसलमानों ने उन्हें खूब वोट दिया लेकिन उन्हें सिर्फ धोखा मिला: ओवैसी

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी तैयारियां शुरू करते हुए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। जिसकी कमान दिल्ली AIMIM प्रमुख शोएब जमई ने संभाल रखी है और वे इन दिनों 'कौमी इंसाफ यात्रा' निकाल रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने शहर में मुसलमानों की खराब स्थिति को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल को RSS का छोटा रिचार्ज बताते हुए कहा कि मुसलमानों ने उन्हें खूब वोट दिया लेकिन उन्हें सिर्फ धोखा मिला।

अपने 'एक्स' अकाउंट पर लिखी पोस्ट में शोएब जमई ने लिखा, 'जिस अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुसलमानों ने पिछले दस सालों में भर भर कर वोट दिया, उसी केजरीवाल ने ना सिर्फ दिल्ली दंगों और मरकज के मामले में धोखा दिया बल्कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में कोई भी तरक्की का काम नहीं होने दिया। RSS के छोटा रिचार्ज से और क्या उम्मीद करें।'

इस पोस्ट के साथ ही जमई ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे कह रहे हैं, 'सालों से केजरीवाल को वोट दे रहे हैं, उसका ये सिला मिला है। इसलिए हम ये कहते थे, ये केजरीवाल किसी का नहीं हो सकता। इसमें संघ के लोग घुसे हैं, RSS के लोग घुसे हैं और इन्होंने दिल्ली के मुसलमानों को बर्बाद और तबाह कर दिया है। ना सिर्फ मरकज के मामले में, ना सिर्फ दंगों के मामले में इन्होंने धोखा दिया, बल्कि विकास की भी जो बात आएगी तो मुसलमानों की बस्तियों को उठाकर देख लीजिए, जहां-जहां केजरीवाल के विधायक हैं वो बस्तियां बैकवर्ड लेवल पर आ गई हैं। उन बस्तियों की हालत ऐसी है कि चलना मुश्किल हो रहा है। लिहाजा मजलिस (AIMIM) ने ये ठाना है कि दिल्ली को एक नया ऑप्शन दिया जाएगा और दिल्ली की जो अवाम है वो मजलिस के साथ खड़ी रहेगी।'

आगे जमई ने कहा, 'लोग चाहते हैं कि मजलिस को वोट करें, लेकिन इतने दिनों में वो एक ऑप्शन तैयार होने में समय लग रहा था। इस बार दिल्ली विधानसभा के चुनाव में मजलिस मजबूती के साथ लड़ेगी। बैरिस्टर ओवैसी साहब के पैगाम को हमने लोगों तक पहुंचाया है। ये पहला चरण है, आगे के चरणों में तमाम एरियों को कवर किया जाएगा। हम 10 तारीख को इम्तियाज जलील और हमारी टॉप लीडरशिप के साथ एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली के लिए कुछ घोषणाएं करेंगे। मुझे ऐसा लगता है कि लोग प्यासे हैं तड़प रहे हैं, एक नए विकल्प की तलाश में थे और इस बार उनको मजलिस के तौर पर एक ऑप्शन मिला है।'

AIMIM के तीसरा विकल्प बनने के बारे में उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी की नैय्या डूब चुकी है। आम आदमी पार्टी कहीं दिख नहीं रही है। उस पार्टी की तो इतनी नेगिटिविटी है, कि जब मैं इमरान हुसैन के घर के पास से भी गुजरा तो उसके पड़ोसी भी उसकी बुराई कर रहे हैं। जो विधायक का पड़ोसी है उसका ही विकास नहीं हुआ हो तो बताइए बाकी लोगों का कैसे विकास होगा।'

admin

Related Posts

दिल्ली में 15 दिन में 800 बच्चे गायब, आसमान या जमीन ने उन्हें निगला? वसीम और ऋतिक के घर मातम

नई दिल्ली आधी रात का वक्त था, वसीम चैन से सोया था, पर अगली सुबह जब सूरज की पहली किरण बुराड़ी की गलियों में पहुंची तो वह बिस्तरों से गायब…

शहजाद पूनावाला की मां पर हमला, CCTV वीडियो से खुला मामला—जानबूझकर कार चढ़ाई गई

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां हादसे का शिकार हो गईं हैं। पूनावाला ने आरोप लगाए हैं कि उनकी मां को जानबूझकर कार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें