उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार हर नवाचार और तकनीकी सहयोग को प्रोत्साहन दे रही

भोपाल

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार हर संभव नवाचार और तकनीकी सहयोग को प्रोत्साहन दे रही है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ भारत के विजन को मूर्त रूप देने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सभी स्तरों पर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल मंत्रालय में ट्रिवीट्रॉन हेल्थकेयर के प्रतिनिधि मंडल से शिशुओं की स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा कर रहे थे।

प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में नवजात शिशुओं में कंजेनिटल मेटाबॉलिक डिसऑर्डर की पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए न्यू बॉर्न स्क्रीनिंग लैब की स्थापना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस प्रयोगशाला की स्थापना से जन्म के कुछ दिनों के भीतर ही शिशुओं में गंभीर आनुवांशिक विकारों की पहचान की जा सकेगी, जिससे समय रहते उपचार संभव हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ऐसे नवाचार अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जनहितैषी तकनीकों को प्राथमिकता देती है। इस प्रस्ताव पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक परीक्षण उपरांत सकारात्मक विचार किया जाएगा।

प्रतिनिधियों ने बताया कि स्क्रीनिंग लैब में चार प्रमुख आनुवांशिक विकारों कंजेनिटल हाइपोथायरोडिज्म, कंजेनिटल एड्रेनल हाइपरप्लेशिया, ग्लूकोज-6-फास्फेट डीहाइड्रोजनेज डेफिशियेंसी और गैलेक्टोजीमिया की पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रिवीट्रॉन हेल्थकेयर द्वारा यह सेवा केरल में पहले से ही प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने विश्व के अन्य देशों में इस तकनीक के सफल प्रयोगों और परिणामों की जानकारी भी साझा की। कंपनी द्वारा संचालित मोबाइल टेस्टिंग वैन सेवाओं की जानकारी दी। इसमें मैमोग्राफी और सिकल सेल स्क्रीनिंग की सुविधाएँ हैं। यह सेवा वर्तमान में तमिलनाडु में कंपनी द्वारा प्रदान की जा रही हैं।

 

admin

Related Posts

अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा, मंत्री चौहान ने बताया छात्रगृह योजना में 10 हजार रुपये की मदद

अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रगृह योजना में प्रतिमाह मिलेंगे 10 हजार रुपये: मंत्री चौहान उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगे बेहतर अवसर भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री…

पाँचों बिजली कंपनियों को ऊर्जा मंत्री तोमर का आदेश: स्वीकृत पदों पर भर्ती शीघ्र करें

पाँचों बिजली कम्पनी स्वीकृत पदों में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें: ऊर्जा मंत्री तोमर विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा भोपाल पाँचों बिजली कम्पनी स्वीकृत पदों में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें। हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईडन गार्डन, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे के बीच होगी कप्तानी की जंग

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 2 views
ईडन गार्डन, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे के बीच होगी कप्तानी की जंग

शुभमन गिल की वापसी, क्या हार का सिलसिला रोक पाएगी गुजरात टाइटन्स?

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 2 views
शुभमन गिल की वापसी, क्या हार का सिलसिला रोक पाएगी गुजरात टाइटन्स?

टेनिस रैंकिंग, सहजा यमलापल्ली को पीछे छोड़ वैष्णवी ने हासिल किया टॉप स्थान

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 1 views
टेनिस रैंकिंग, सहजा यमलापल्ली को पीछे छोड़ वैष्णवी ने हासिल किया टॉप स्थान

वर्ल्ड रिकॉर्ड, पलक और मुकेश की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड रिकॉर्ड, पलक और मुकेश की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण

मुक्केबाजी चैंपियनशिप, भारत के 8 मुक्केबाज फाइनल में, 4 को मिला कांस्य

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 1 views
मुक्केबाजी चैंपियनशिप, भारत के 8 मुक्केबाज फाइनल में, 4 को मिला कांस्य

आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और गुजरात की टक्कर, जीत की हैट्रिक पर डीसी की नजर, जीटी को पहली तलाश

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और गुजरात की टक्कर, जीत की हैट्रिक पर डीसी की नजर, जीटी को पहली तलाश