उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य अधोसंरचना विस्तार कार्यों की समीक्षा की

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा नेटवर्क तैयार करने के सतत कार्य किये जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में एमवाय हॉस्पिटल, इंदौर के विस्तार, उन्नयन और नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक समग्र और प्रभावी बनाने के लिये भविष्योनुमुखी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाते हुए मरीजों की सुविधा और चिकित्सकीय सेवाओं की सहजता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने इंदौर में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 1350 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक हॉस्पिटल के प्रस्ताव को शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने नर्सिंग हॉस्टल और कैंसर हॉस्पिटल के प्रस्ताव को अंतिम रूप प्रदान कर अग्रेषित करने के लिये निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इन उन्नयन कार्यों से इंदौर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता को नए आयाम मिलेंगे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सतना में प्रस्तावित 650 बिस्तरों वाले मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और उससे जुड़ी एप्रोच रोड के निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने रीवा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहे उन्नयन कार्यों की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिये। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी, एमडी बीडीसी डॉ. पंकज जैन सहित स्वास्थ्य विभाग, पीआईयू और मध्यप्रदेश भवन निर्माण निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

ग्रीन फील्ड रोड परियोजना को लेकर बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को दिया भरोसा

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन रोड निर्माण में किसान हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब एलिवेटेड नहीं जमीनी स्तर पर बनेगा रोड किसानों के सुझावों को ध्यान में रखकर होगा…

25 लाख के होम लोन पर मध्य प्रदेश में मिलेगी सब्सिडी, शर्तें भी रहेंगी लागू

 सतना  मध्य प्रदेश के सतना में बैंकों की परामर्श दात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक में लीड बैंक मैनेजर गौतम शर्मा ने बताया कि ऐसे लोग जिनकी वार्षिक आय 9…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 3 views
PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 3 views
जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल