उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने लालगांव से कटरा मुख्यमार्ग से नेवरिया पहुंचमार्ग का किया भूमिपूजन

 

रीवा

 उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नेवरिया गांव अब विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा है। 40 लाख 73 हजार रूपये से अधिक लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क इसे लालगांव कटरा मुख्यमार्ग से जोड़ेगी और इस गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदारी व अच्छी स्थिति से किये गये कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलता है।

रीवा जिला विकास के पायदान पर आगे बढ़ रहा है। सभी के समन्वित प्रयास व सहयोग से इसे प्रदेश व देश का उत्कृष्ट जिला बनाने का संकल्प पूरा करेंगे। श्री शुक्ल ने सड़क निर्माण के लिये जमीन दान देने वाले दानदाताओं वंदना मिश्रा, गया मिश्रा व कुसुम तिवारी की ह्मदय से प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने लिये तो सभी जीते हैं मगर असली जीना उसी का है जो दूसरों के हित के लिये जिये। श्री शुक्ल ने कहा कि इस गांव से मेरा बचपन से जुड़ाव है। मेरे पिता जी की यह ननिहाल है उनका जन्म भी यहीं हुआ था। उन्होंने अपने पूज्य पिता जी के साथ विताये क्षणों को याद करते हुए संस्मरण सुनायें तथा कहा कि उनकी सेवाभाव व संस्कार से हमें जीवन में सीख मिली है और उन्हीं के स्थापित भव्यों पर आगे बढ़ने व सेवा का संकल्प लिया है।     

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि यह भूमि स्व. भैयालाल जी शुक्ल की जन्म स्थली है इसे नमन करता हूँ। उनका समस्त जीवन लोक कल्याण के लिये समर्पित रहा। इस अवसर पर विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल विकास के प्रति संकल्पित हैं। उनके मार्गदर्शन में मनगवां विधानसभा क्षेत्र भी विकास के पायदान पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में आयोजक संतोष तिवारी ने उप मुख्यमंत्री जी को प्रतीक चिन्ह सौंपा तथा स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता को, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्यामालाल द्विवेदी, त्रियुगीनारायण शुक्ल, राजेश पाण्डेय, सत्यनारायण चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    खतरनाक टक्कर: इंदौर में ट्रक से गिरा स्टील रोल, 5 गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

    इंदौर. मानपुर थाना क्षेत्र के आगरा-मुंबई हाईवे स्थित भेरूघाट पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर घाट उतरते समय आगे चल रहे…

    मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी, लाडली बहना योजना की नई किस्त जारी

     भोपाल मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए 12 अप्रैल का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 2 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य