उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

भोपाल

उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं एवं देश की प्रगति के ये आधार हैं। इनको उचित मार्गदर्शन दें और अच्छा स्वास्थ्य देकर आगे बढ़ाएं ताकि वे पढ़-लिखकर देश, प्रदेश का नेतृत्व करें।उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की उचित व्यवस्था करना सरकार का संकल्प है। हम स्कूल, अस्पताल को मंदिर जैसा पवित्र बनाएं। बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि, ऊंचाई पर पहुंचना आसान होता है परन्तु ऊंचाई पर बने रहना कठिन। इसके लिए सतत प्रयास करते रहें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में बेटियों ने बाजी मारी है इसी प्रकार आज देश में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बीना में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों को असफलता से नहीं डरना चाहिए क्योंकि असफलता ही सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाती है और अपना परचम फहराती है। उन्होंने  सिविल सेवा परीक्षा में देश में पहला स्थान रखने वाली सुशक्ति दुबे का उदाहरण देते हुए कहा कि सुशक्ति दुबे ने 4 बार यूपीएससी परीक्षा में असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और 5वीं बार में देश में पहले नंबर पर आकर अपना नाम, अपने परिवार, अपने प्रदेश का नाम रोशन किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश में जल जीवन मिशन के माध्यम से जो अभियान चलाया जा रहा है इससे घर-घर में पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भारत का भविष्य बेहतर और सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रदूषित पानी बीमारी की जड़ होता है। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हम सभी जल को संरक्षित और जल स्रोतों का संवर्धन करने का कार्य करें और शुद्ध पेयजल का सेवन करें।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुम्बल खान, अभय कुर्मी, धैर्य चौबे, नमन राय, गौरव राठौर, विद्या यादव, श्वेता कुर्मी, भूमिका ठाकुर, साक्षी, आदित्य राय, प्रिंसी, यशोदा, मयंक को फूलमाला पहनाकर, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती पूजन एवं वंदना की गई। विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे कलेक्टर संदीप जी आर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं जनसमुदाय उपस्थित था।

 

  • admin

    Related Posts

    एमपी के कई हिस्सों में मौसम ने मारी करवट, 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

    भोपाल   मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे कोहरा छट रहा है ठंड के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। यानी आसमान साफ होते ही उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं…

    शादी हुई सिर्फ 1 रुपये में, लेकिन पिता की शर्त पर लौटाए करोड़ों के तोहफे

    भिंड मध्यप्रदेश के भिंड में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का मंडप सजा चुका था, मेहमान मौजूद थे और रस्में चल रही थीं। तभी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल