उप मुख्यमंत्री शुक्ल विजन जबलपुर के 9वें स्थापना दिवस में शामिल हुए

जबलपुर

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विजन जबलपुर जरूरतमंदों के मदद करने के लिए समर्पित है। संस्था के वरिष्ठजन समाज की मदद करने में आगे आकर अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज 101 लोगों ने मेडिकल कॉलेज में अध्ययन के लिए अपने देह दान की स्वीकृति पत्र प्रदान किया, यह सराहनीय है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल शहीद स्मारक जबलपुर में विजन जबलपुर के 9वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुये कहा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंडियन कॉफी हाउस द्वारा एक हजार यूनिट ब्लड डोनेशन का कैम्प कर जरूरतमंदो को रक्त उपलब्ध कराने के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी सौभाग्यशाली परम्परा है कि समाज में अच्छे काम हो रहे हैं और निरंतर जारी रहेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अच्छे काम करने वालों को सम्मानित कर कहा कि समाज में जागरूकता लाने के लिए सकारात्मक माहौल बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटियों में भेद नहीं होना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नागरिकों को जागरूक होकर सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित कराने में सहभागी बनना चाहिए। प्रदेश तेजी से आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में संस्कारित रूप से विकास होना बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम में 11 बालिकाओं का सुकन्या योजना में खाता खुलवाकर स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, विजन जबलपुर के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. नवनीत सक्सेना, सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    कलेक्टर का आदेश: एमपी के इस पवित्र स्थल पर होंगे नि:शुल्क वीआईपी दर्शन

    खंडवा 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक में अब श्रद्धालु नि:शुल्क वीआइपी दर्शन का लाभ उठा सकेंगे। मध्यप्रदेश में मौजूद ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में प्रशासन ने एक अहम पहल शुरू की है।…

    उज्जैन रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव, 31 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले जाने से यात्री परेशान

    उज्जैन रेलवे प्रशासन ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आने वाली 31 ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किया है। 10 फरवरी से ट्रेनें बदले हुए प्लेटफार्म पर ठहरेगी। इसके तहत सात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक