उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निवास कार्यालय भोपाल में स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निवास कार्यालय भोपाल में स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्ताव और विभागीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत मांग-आधारित प्रस्ताव की समीक्षा की और निर्देश दिए कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप भेजे गए प्रस्तावों का प्राथमिकता से परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों की फिजिबिलिटी स्टडी कर व्यवहार्यता के अनुसार इन्हें अनुमोदन के लिए शीघ्र अग्रेषित किया जाए, जिससे नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में निर्माणाधीन नए स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए। कार्यों में अनावश्यक विलंब को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।बैठक में रीवा में ऑनकोसर्जरी विभाग के लिए जारी युक्तियुक्तिकरण प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कैंसर जाँच और उपचार सेवाओं के विस्तार के लिये यह विभाग अत्यंत महत्वपूर्ण है। संबंधित चरणों को प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए जिससे क्षेत्रीय मरीजों को लाभ मिल सके।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में अत्याधुनिक उपकरणों (जिसमें लिनैक मशीन, एमआरआई, सीटी स्कैन, पेट स्कैन आदि शामिल हैं) की खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए कहा कि उपकरणों की उपलब्धता और उनकी स्थापना में समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उपकरण उपलब्ध होने के साथ प्रशिक्षित मानव संसाधन भी उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे सेवाएँ तुरंत प्रारंभ हो सकें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने चिकित्सकीय मानव संसाधन (डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियन, पैरामेडिकल स्टाफ) की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि योग्य और प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की मूल आधारशिला है। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्य राज्यों में उपलब्ध सफल मॉडल का अध्ययन कर भर्ती प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रियात्मक संशोधन का मसौदा तैयार किया जाए। बैठक में प्रभारी आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री विशेष गढ़पाले, संचालक चिकित्सा शिक्षा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

शिक्षा में सख्ती: MP बोर्ड ने 5वीं-8वीं के 1.29 लाख फेल छात्रों के लिए मई में पुनः परीक्षा तय की

भोपाल प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। दोनों कक्षाओं के करीब 1.29 लाख विद्यार्थी 33 प्रतिशत…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?