उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल होटल पलाश, मीडिया समूह के “प्राइड ऑफ भोपाल” अवार्ड समारोह में शामिल हुए

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल होटल पलाश, मीडिया समूह के "प्राइड ऑफ भोपाल" अवार्ड समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना एक गौरवशाली परंपरा है, जो न केवल सम्मानित व्यक्तियों को प्रोत्साहित करती है बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करती है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मीडिया समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। पत्रकारिता एक जिम्मेदारी है और समाजसेवा का उत्कृष्ट माध्यम भी है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कला, संस्कृति, खेल, स्वास्थ्य, समाजसेवा, शिक्षा, प्रशासन और पुलिस सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। इनमें कला क्षेत्र में पद्मसे सम्मानित हरचंदन सिंह भट्टी और खेल क्षेत्र में विक्रम अवार्डी कमल चावला सहित अन्य विभूतियाँ शामिल थीं।

कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने कहा कि समाज के विकास में पत्रकारिता का अहम स्थान है। वह एक सजग प्रहरी के रूप में विकास की दिशा और स्थिति के सचेतक के रूप में कार्य करते हैं। विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि भोपाल अब लघु भारत का रूप ले चुका है और इसे स्वच्छ, सुंदर व बेहतर बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों का योगदान आवश्यक है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल दो व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर…

प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

भोपाल  प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026 तक सूर्योदय से प्रातः 9 बजे तक प्रदेश के सभी 16 वृत्त, 9 टाईगर रिजर्व,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी