उप मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर तथा नवीन ओपीडी भवन निर्माण का किया निरीक्षण

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शहर के हृदय स्थल में स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। इसका निर्माण कार्य जिस तेजी से शुरू किया गया है उसी तेजी से इसे पूरा कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों के संबंध में मौके पर उपस्थित इंजीनियर तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर भ्रमण के दौरान कोठी कंपाउंड में शिव मंदिर के विस्तार कार्य का निरीक्षण किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला अस्पताल परिसर रीवा में निर्माणाधीन नवीन ओपीडी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शेष निर्माण कार्य 15 दिवस में पूरा कराएं। नया ओपीडी भवन जिले के रोगियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इसके लिए पलंग, चिकित्सा उपकरण तथा अन्य सामग्री क्रय कर ली गई हैं। निर्माण कार्य पूरा होते ही यह आमजनता के उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ एमएल गुप्ता तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं व्यापारी मण्डल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जन औषधि केन्द्र का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय में संचालित जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि जन औषधि केन्द्र में अन्य दुकानों की तुलना में काफी कम दामों में अच्छी गुणवत्ता की दवायें दी जा रही हैं। जन औषधि केंद्र संचालक ने बताया कि केन्द्र में ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 60 से 80 प्रतिशत तक कम दाम में दवायें दी जा रही हैं। आसपास की बस्ती के बड़ी संख्या में मरीज इन केन्द्रों में दवा लेने आ रहे हैं। रीवा शहर में चार स्थानों पर जन औषधि केन्द्र संचालित हैं।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

सिकल सेल उन्मूलन में शामिल हर नागरिक: राज्यपाल पटेल ने सबका साथ–सबका विकास का महत्व बताया

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन प्रयासों को जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने  आहवान करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?