उप मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का किया शुभारंभ

भोपाल.
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ने सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन कर किया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने रोजगार मेले में 15 संस्थाओं एवं आठ विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। युवाओं को निराश और हताश कभी नहीं होना चाहिए। कभी हार नहीं माननी चाहिए, जो मेहनत करता है उसको सफलता जरूर मिलती है। पढ़ाई को पूरी गंभीरता के साथ लेना चाहिए। रोजगार मेले में उप मुख्यमंत्री ने युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 25 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 50 लाख का ऋण वितरण चेक प्रदान किया। विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को योजनाओं का हित वितरण प्रदान किया। सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत दिव्यांगजनों को स्व चालित ट्राई साईकिल एवं हाथ से चलने वाली ट्राई साइकिल प्रदान की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार मेलों का लाभ उठाना चाहिए। रोजगार मेलों में जिन विभागों को इंस्टॉल लगे हैं, सरकार द्वारा कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनसे युवाओं को क्या लाभ प्राप्त हो सकता है, उसके बारे में विस्तार से जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के साथ-साथ युवाओं को विभागों में जाकर भी अधिकारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी लेना चाहिए। सभी युवा ध्यान से और मन लगाकर पढ़ाई करें।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित भारत होगा। विकसित देशों में भारत नंबर वन होगा, उसके लिए सरकार लगातार संकल्पित है और यह कार्य हम सबको मिलकर करना होगा। आज भारत विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। सरकार ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आयुष्मान कार्ड बनाया है, जिसमें प्रदेश के नागरिकों के इलाज के लिए प्रबंध किया है। अब तो 70 से अधिक उम्र वाले सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड भी बन रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    ग्वालियर HC का सख्त रुख: NDPS केस में सैंपल बैग गायब, पांच अफसरों को लाइन अटैच किया गया

    ग्वालियर ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने बुधवार को शिवपुरी के एनडीपीएस मामले में पुलिस जांच की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट…

    राज्यमंत्री कृष्णा गौर और केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन के बीच शिष्टाचार भेंट

    केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर” की स्थापना का सौंपा प्रस्ताव प्रदेश के पहले स्पेस सेंटर से युवाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

    पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

    इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

    T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

    लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

    वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर