उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सवाई भोज में भगवान श्री देवनारायण के मंदिर में किए दर्शन

भीलवाड़ा

प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र के दौरे पर रहीं, जहां उन्होंने भगवान श्री देवनारायण के 1113वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रेमसागर सरोवर के सौंदर्यीकरण और देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय खोलने की घोषणा की, जिससे स्थानीय जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सवाई भोज में भगवान श्री देवनारायण के मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद विशाल जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री देवनारायण ने समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त कर धर्म, सत्य और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने सर्व समाज और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अतुलनीय कार्य किए। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव और समरसता को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री देवनारायण की जयंती के पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आमजन की मांग पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रेमसागर सरोवर के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और लाइट डेकोरेशन के कार्यों को मंजूरी दी। साथ ही देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय खोलने की भी घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा- इन सभी विकास कार्यों को राज्य सरकार के आगामी बजट में शामिल कर जल्द से जल्द अमल में लाया जाएगा। प्रदेश सरकार डबल इंजन की शक्ति के साथ हर वर्ग और हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में बजट घोषणाओं में समाज के प्रत्येक वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भगवान श्री देवनारायण राजस्थान के एक लोक देवता, शासक और महान योद्धा थे। उन्होंने अपने अनुयायियों को गौ-रक्षा का संदेश दिया और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया।

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्री देवनारायण ने समाज को अच्छाई और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने आतंकवाद और अन्य बुराइयों से संघर्ष कर समाज में शांति स्थापित की। हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए और समाजसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए।

कार्यक्रम में मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, आसींद विधायक जब्बर सिंह, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने भी भगवान श्री देवनारायण के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब के पूर्व राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह, जनप्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, गुलाबपुरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष धनराज गुर्जर, जिला परिषद सदस्य नंदलाल गुर्जर और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश मेहरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    विधायक ने पीड़ितों के लिए माँगा मुआवजा, 14 लड़कियों का ‘अश्लील फोटो’ ब्लैकमेल कांड विधानसभा में गूंजा

    अजमेर. राजस्थान का चर्चित 'अजमेर ब्लैकमेल कांड' एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र के बीच गुरुवार को 1992 के अजमेर ब्लैकमेल कांड की पीड़िताओं के…

    ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस कर रहा हैरान, 93 साल की बुजुर्ग महिला का होगा DNA टेस्ट

    जयपुर. राजस्थान हाई कोर्ट ने एक बेहद पेचीदा और भावनात्मक मामले में कानून की नई लकीर खींची है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि एक 93 वर्षीय महिला को यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा