प्रियंका गांधी को PM बनाने की मांग, राहुल गांधी पर सवाल पर इमरान मसूद ने बदल दी बात

 नई दिल्ली
बांग्लादेश में एक हिंदू दीपू चंद्र दास की भीड़ ने ईश निंदा के कथित आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस मुद्दे पर देशभर में प्रोटेस्ट हो रहे हैं. इसे लेकर सियासत भी गर्मा गई है. केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विपक्षी कांग्रेस और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है.

बीजेपी का आरोप है कि प्रियंका गांधी केवल गाजा पर ही बोलती हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति अनदेखा करती हैं. इसे लेकर अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार किया है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पिछली बार बांग्लादेश के अंदर जो हो रहा था, उस पर सबसे ज्यादा बोलने का काम प्रियंका गांधी ने किया.

उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाइए न, फिर देखिए कैसे जवाब देती हैं इंदिरा गांधी की तरह. इमरान मसूद ने कहा कि इंदिरा गांधी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर के आई थीं न, ऐसे ही प्रियंका गांधी भी जवाब देंगी. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ऐसा इलाज करेंगी कि ये (बांग्लादेश) भारत विरोधी अड्डा नहीं बन पाएगा.

प्रियंका गांधी अगर प्रधानमंत्री बन गईं, तो राहुल गांधी क्या करेंगे? इस सवाल पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की टोन बदल गई. उन्होंने जवाब में कहा कि राहुल गांधी भी वही करेंगे. इमरान मसूद ने कहा कि ये इंदिरा गांधी के पोता-पोती हैं. ये (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) एक चेहरे के ऊपर ही दो आंखें हैं. इनको अलग-अलग नहीं देखना चाहिए.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारे नेता हैं, वह प्रियंका गांधी के भी नेता हैं. इमरान मसूद ने यह भी स्पष्ट किया कि कौन क्या रहेगा, यह पार्टी देखेगी. मैं तो छोटा सा सिपाही हूं. उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जब असम और बंगाल जाते हैं, तब चुनाव की बात करते हैं. अपना एजेंडा चलाने की कोशिश करते हैं.

इमरान मसूद ने कहा कि बांग्लादेश से जब हिंदू भागकर आता है, तब हमारी सीमाएं बंद हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भारत विरोधी अड्डा बनता जा रहा है. यह बहुत ही दुखद है. इमरान मसूद ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को सब लोग जानते हैं. इनके हाथ में जब कमान होगी, पूरी दुनिया देखेगी.

admin

Related Posts

असम चुनाव 2026: Himanta Biswa Sarma का नामांकन दाखिल, लगातार 7वीं बार लड़ेंगे चुनाव

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह उनका सातवां चुनाव है। मुख्यमंत्री सरमा ने जालुकबारी निर्वाचन…

ममता बनर्जी की सुरक्षित सीट पर राजनीतिक समीकरण, 2021 के नतीजे क्यों बने TMC के लिए चिंता का कारण

कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान होने के बाद से सियासी तापमान बढ़ गया है. राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सत्ताधारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की