स्कूली बच्चों को डेल्फिक ने करवाया कला-शिल्प से रूबरू, राजस्थान-रेरा अध्यक्ष ने किया ‘फॉरगॉटन स्टोरीज’ का उद्घाटन

जयपुर।

राजस्थान रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती वीनू गुप्ता ने बुधवार को डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान और एमजीडी गर्ल्स स्कूल डेल्फिक क्लब द्वारा एमजीडी प्रांगण में आयोजित क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन, “फॉरगॉटन स्टोरीज” का उद्घाटन किया।

यह कार्यक्रम सैंकड़ों स्कूली छात्राओं को राजस्थानी संस्कृति और कला से रूबरू करवाने का माध्यम बना। प्रदर्शनी में विख्यात शिल्पकारों ने छात्राओं के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन किया।  विभिन्न शिल्पकलाओं के माध्यम से राजस्थान के बेहतरीन शिल्प-समृद्ध इतिहास को दर्शाया गया। कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार विजेता श्री सुनील प्रजापति द्वारा राजस्थान की सुप्रसिद्ध मूर्तिकला का, श्री राजेश भट्ट एवं परिवार द्वारा  कठपुतली कला, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार श्री रामस्वरूप जांगिड़ द्वारा तारकशी कला का प्रदर्शन किया गया। छात्राओं ने मूर्ति निर्माण कला, कठपुतली बनाने और इसे अपने हाथों की उँगलियों पर नचाने की कला के साथ साथ तारकशी कला को भी करीब से जाना। इसी प्रकार वरिष्ठ कैलीग्राफी मास्टर श्री हरिशंकर बालोठिया की कैलीग्राफी की कला में छात्राओं की विशेष रूचि देखने को मिली। सुन्दर और कलात्मक लेखन से संबंधित इस कला को अपने अध्ययन में उपयोग में लेने की रूचि छात्राओं ने जाहिर की।
श्रीमती वीनू गुप्ता ने प्रदर्शनी का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना मनकोटिया भी उनके साथ रही। उन्होंने विभिन्न कलाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर कलाकारों का सम्मान भी किया। इस कार्यक्रम का आयोजन लोकधुनी फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में डेल्फिक कॉउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य शिप्रा शर्मा, कीर्ति शर्मा, मनीषा गुलियानी, शबाना डागर, मुदित तिवारी व नवीन त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

बारिश, ठंड या गर्मी? शेखावाटी के अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

सीकर राजस्थान में उत्तरी हवाओं का दबाव कम होने के चलते अब शेखावाटी में सर्दी का असर कम होने लगा है। सुबह और रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी…

अचानक ढह गई तीन मंजिला इमारत, चीख-पुकार में बदली रात; 2 की मौत, 13 घायल, घंटों चला राहत कार्य

कोटा राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। तलवंडी इलाके में स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कम से कम दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल