दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 दर्ज किया गया, नोएडा और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है, जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया है, जबकि नोएडा और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है। शनिवार को लगातार छठा दिन है, जब दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में से एक आनंद विहार में शनिवार सुबह 8 बजे के आसपास एक्यूआई 505 दर्ज किया गया है। जो दिल्ली की खराब हो रही पर्यावरण परिस्थितियों के लिए भी एक गंभीर संकेत है। इतना ही नहीं, जहरीली हवा सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पड़ोसी शहर भी खतरनाक प्रदूषण स्तर से जूझ रहे हैं। शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक्यूआई 267, ग्रेटर नोएडा में 286 और गाजियाबाद में 250 दर्ज किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम का एक्यूआई 284 रहा है। हालांकि, नोएडा के सेक्टर 125 का एक्यूआई 184 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर की तुलना में काफी बेहतर है।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे प्रदूषण का असर और बढ़ गया है। शुक्रवार की सुबह तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। शुक्रवार का दिन इस सर्दी का अब तक का सबसे ठंडा दिन था। इस बीच, प्रदूषण के खतरनाक स्तर से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि स्कूलों को छोड़कर सभी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान ग्रैप-4 उपाय 2 दिसंबर तक प्रभावी रहेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    उत्तम नगर मामला: हाईकोर्ट बोला—ईद ही नहीं, रामनवमी तक रखें पुख्ता इंतजाम

    नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने ईद के मौके पर शहर के उत्तम नगर इलाके में हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस को वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के…

    केजरीवाल केस में बड़ा मोड़: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अपील मानी, सुनवाई पर कही अहम बात

    नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों की उस मांग को स्वीकार कर लिया है, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 3 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय