दिल्ली में मौसम बना रहेगी धूप, यूपी-बिहार समेत कुछ राज्यों में बरसात का अलर्ट

नई दिल्ली 
दिल्ली में बारिश का दौर थम सा गया है और तेज धूप निकल रही है. ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को भी दिल्ली में चिलचिलाती धूप ने लोगों की हालत खराब कर दी. आगे भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. क्योंकि दिल्ली में अगले 6 दिन तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. 21 से 26 सितंबर तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में भी इतना ही तापमान रहने का अनुमान है. वहीं 21 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है. 21 से 24 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है.
 
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम
पहाड़ी राज्यों पर बारिश का कहर लगातार जारी है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आगे भी मौसम विभाग की ओर से बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 21 सितंबर को मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 21 और 22 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना
अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ छीटें पड़ने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 21 से 24 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. 21 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

21 और 22 सितंबर को तमिलनाडु, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. 21, 24-26 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 21 से 25 सितंबर के दौरान इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

admin

Related Posts

दिल्ली सरकार की मंजूरी, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए नई सुविधा

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में मेडिकल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) में दो नए हॉस्टल…

फर्जी दस्तावेजों से खाता खोलकर ठगी की रकम ट्रांसफर कराने वाला बैंककर्मी पकड़ा गया

नई दिल्ली दिल्ली में साइबर ठगी रैकेट से जुड़े मामले में एक निजी बैंक कर्मचारी की गिरफ्तारी ने जांच एजेंसियों को बड़ा सुराग दिया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, 35…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
ईरान और कोरिया के आगे झुके भारतीय पहलवान, टीम रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी फाइनल में हारकर बने उपविजेता

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी फाइनल में हारकर बने उपविजेता

यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
यशस्वी और वैभव की जोड़ी का धमाका, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कड़ी चुनौती

राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 2 views
राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच