दिल्ली यूनिवर्सिटी की नई भर्ती नीति, अब बिना NET भी बन सकते हैं प्रोफेसर

नई दिल्ली

अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. डीयू से एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी विभिन्न विभागों में लेक्चरर पद पर कैंडिडेट्स की भर्ती करेगी. इच्छुक उम्मीदवारों को 7 अक्तूबर से आवेदन फॉर्म भरना होगा. ऐप्लीकेशन फॉर्म डीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर मिलेंगे. याद रखें फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 अक्तूबर 2025 है.

इस भर्ती अभियान में मैनेजमेंट स्टडीज डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर के 23 और प्रोफेसर के 12 पद भरे जाएंगे. फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर के 8 और प्रोफेसर के 7, सोशल वर्क में एसोसिएट प्रोफेसर के 4 और प्रोफेसर के 2 पद भरे जाएंगे. यानी कि एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 35 और प्रोफेसर के कुल 21 पद भरे जाएंगे.

ये योग्यता होना जरूरी

जो कैंडिडेट्स एसोसिएट प्रोफेसर पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास अच्छे रिकॉर्ड औक पीएचडी की डिग्री विषय से संबंधित होनी चाहिए. इसके अलावा 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री और टीचिंग/ रिसर्च को मिलाकर 8 साल का एक्सपिरिएंस होना चाहिए. 

अगर प्रोफेसर पद के लिए आवेदन कर रहे हैं जो जिस विषय में पीएचडी किया है उसमें 10 साल का टीचिंग एक्सपिरिएंस होना चाहिए. कैंडिडेट ने इस विषय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर/रिसर्च का काम किया हुआ होना चाहिए. अच्छी बात ये है कि इसमें NET परीक्षा अनिवार्य नहीं है.

कैसे होगा सलेक्शन?

कैंडिडेट्स का सलेक्शन पहले मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. आवेदन करने के लिए  www.du.ac.in पर जाना होगा. इसके बाद वेबसाइट पर Jobs and Opportunities सेक्शन में Work with DU पर क्लिक करें,. अब यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन नजर आएगा. इसे क्लिक करें और ऑनलाइन अप्लाई करें

admin

Related Posts

10वीं पास और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ मिलेगी नौकरी, SSB ने 1060 पदों के लिए आवेदन मांगे

 नई दिल्ली जो युवा रक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनने का सपने देख रहे हैं उनके लिए गृह मंत्रालय के अधीनसशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर…

जर्मनी का बड़ा कदम: 90,000 भारतीयों की भर्ती, जॉब सिक्योरिटी और उच्च सैलरी का मिलेगा फायदा

नई दिल्ली अगर आप भी डिग्री हाथ में लेकर कम सैलरी वाली नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो यूरोप का सबसे ताकतवर देश जर्मनी आपके लिए 'रेड कार्पेट'…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग