78 लाख के ड्रग्स के साथ 2 सप्लायर को दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 78 लाख के ड्रग्स के साथ 2 सप्लायर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने कार में कुल 156.734 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली गांजा (मारिजुआना) बरामद किया है।

दिल्ली पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विजय और अमित द्वारा संचालित एक ड्रग सिंडिकेट दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। मुखबिर के नेटवर्क और तकनीकी विश्लेषण के जरिए टीम ने इस सिंडिकेट का ब्यौरा मंगाया। हेड कांस्टेबल रवि और एसआई अंशु की मदद से जानकारी तस्करों की जानकारी जुटाई।

दिल्ली पुलिस ने टीम का गठन करके राजा गार्डन फ्लाईओवर के पास जाल बिछाया। विजय को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अमित को गांजे की खेप सौंपने जा रहा था। वह एक सफेद टोयोटा इनोवा क्रिस्टा कार में था। NDPS अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जब कार की तलाशी ली गई, तो 75 प्लास्टिक के बोरे बरामद हुए, जिनमें कुल 156.742 किलोग्राम (व्यावसायिक मात्रा) गांजा था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा
दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला कि विजय और अमित के लिए ड्रग तस्करी करता था। वह नागपुर से गांजा लाकर उसे अमित को सौंपता था, जो इसे दिल्ली-एनसीआर में बांटा करता था. अमित सोनिया विहार का रहने वाला है।

  • admin

    Related Posts

    यमुना का पानी संदिग्ध: रिपोर्ट में सामने आए 13 माइक्रोप्लास्टिक प्रकार, स्वास्थ्य पर चिंता

    नई दिल्ली  जिसे आप पानी समझकर पी रहे हैं वह पानी नहीं प्लास्टिक है.हाल ही में आई द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) की एक रिसर्च काफी डराने वाली है.…

    शर्मनाक वारदात: पत्नी की निजता से खिलवाड़, पति ने खुद ही वीडियो कर दिया वायरल

    नई दिल्ली डिजिटल दौर में फेम और व्यूज की भूख इंसान को किस हद तक गिरा सकती है इसकी एक भयावह मिसाल मध्य प्रदेश के रीवा से सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा