दिल्ली कैपिटल्स के पास छह मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं, अब और मजबूत हुई स्थिति

नई दिल्ली
आईपीएल में अभी तक 32 मैच खेले जा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स के पास छह मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। वहीं, राजस्थान की टीम की जगह तो नहीं बदली है, लेकिन सात मैचों में पांचवीं हार के बाद उसकी हालत काफी ज्यादा खराब है। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हरा दिया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। आइए देखते हैं कल के मैच बाद प्वॉइंट्स टेबल की ताजा स्थिति क्या है?

दिल्ली सबसे ज्यादा मजबूत
आईपीएल 2025 के प्वॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति सबसे मजबूत है। दिल्ली ने अभी तक छह मैच खेले हैं। इसमें उसे सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है और उसके पास कुल 10 अंक हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है। उसके पास छह मैचों में चार जीत के बाद आठ अंक हैं। तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, उसके पास भी आठ अंक हैं।
 
कल के मैच में क्या हुआ
गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर जीत की राह पर वापसी की। लगातार चार जीत के साथ शुरुआत करने वाले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में पिछला मैच गंवाया था। सुपर ओवर में रॉयल्स के लिए शिमरोन हेटमायर (06) और रियान पराग (04) बल्लेबाजी के लिए उतरे जबकि गेंद मिचेल स्टार्क ने थामी। हेटमायर और पराग ने चौके मारे लेकिन पराग फ्री हिट पर रन आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल (00) भी इसके बाद रन आउट हुए जिससे दिल्ली को 12 रन का लक्ष्य मिला।

दिल्ली की ओर से लोकेश राहुल (नाबाद 07) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 06) बल्लेबाजी के लिए उतरे जबकि रॉयल्स ने गेंद संदीप शर्मा को थमाई। राहुल ने पहली गेंद पर दो रन लिए और फिर अगली गेंद पर चौका मारा। स्टब्स ने चौथी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।

  • admin

    Related Posts

    महंगी गैस और सिलिंडर की कमी ने तोड़ी गरीबों की कमर, दिल्ली में अब लोग चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी और कोयले के भरोसे

    नई दिल्ली राजधानी में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण आम लोग परेशान हैं। दिल्ली सरकार के निर्देशों के बावजूद 5 किलो वाले छोटे गैस सिलिंडर आसानी से उपलब्ध…

    IAS तबादलों से दिल्ली में हड़कंप, शिक्षा और जेल समेत कई विभागों को मिले नए अधिकारी, जनगणना 2027 की तैयारी शुरू

    नई दिल्ली दिल्ली में देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है. सरकार के आदेश पर एक साथ 20 से ज्यादा IAS और DANICS अधिकारियों के ट्रांसफर और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 1 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 1 views
    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी