दिल्ली कैपिटल्स ने कांटे की टक्कर में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया, संजू सैमसन ने सुपर ओवर में नहीं की होती वो गलती तो

नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को कांटे की टक्कर में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। दोनों ही टीमें निर्धारित 20 ओवर में 188 रन बना पाईं लिहाजा जीत-हार का फैसला सुपर ओवर से हुआ। सुपर ओवर में राजस्थान सिर्फ 11 रन ही बना पाई। जवाब में दिल्ली की टीम ने सिर्फ 4 गेंदों में ही 13 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। अब कई एक्सपर्ट और क्रिकेट के जानकार सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों के चयन पर सवाल उठा रहे हैं। ये कह रहे हैं कि कप्तान संजू सैमसन और कोच राहुल द्रविड़ ने निर्णायक ओवर में बड़ी गलती कर दी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने सुपर ओवर में नीतीश राणा को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजने के फैसले की आलोचना की है। राणा मैच में राजस्थान के लिए टॉप स्कोरर थे और 28 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी। सुपर ओवर में उन्हें उतारने के बजाय RR ने रियान पराग और शिमरन हेटमायर को उतारा था। तीसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल को भेजा।

वॉटसन ने मैच के बाद कहा, 'हम कहते चले आ रहे थे कि नीतीश राणा ने आखिर कौन सी गलती की जो उन्हें सुपर ओवर में नहीं भेजा गया। आपके पास एक ऐसा बल्लेबाज था जो सेट था और जिसने रन बनाए थे। ऐसे में उसे नहीं भेजने का कोई तुक नहीं था।'

चेतेश्वर पुजारा ने भी सुपर ओवर में नीतीश राणा को नहीं भेजने के फैसले की आलोचना की है। ईएसपीएन क्रिकइंफो के कार्यक्रम 'टाइम आउट' में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि नीतीश को उन तीन में होना चाहिए था। हालांकि, मैं नहीं सोचता कि उसे स्टार्ट के लिए ही भेजा जाना चाहिए था। मैं चाहता कि जायसवाल पहली गेंद खेलते क्योंकि उन्होंने मिचेल स्टार्क के खिलाफ शानदार खेला था।’

इसी कार्यक्रम में कैरेबियाई दिग्गज इयान बिशप ने भी सुपर ओवर में बल्लेबाजों के चयन को लेकर राजस्थान के फैसले को गलत बताया। बिशप ने कहा, 'मैं जायसवाल को पहले उतारता लेकिन मेरा झुकाव नीतीश राणा की तरफ भी है।'

वैसे सुपर ओवर में हेटमायर को बल्लेबाजी के लिए उतारने के राजस्थान के फैसले से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को भी हैरानी हुई थी। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'हेटमायर इस मैच में लय में नहीं थे। इसलिए मुझे लगता था कि जायसवाल और रियान शुरुआत के लिए आएंगे। लेकिन उन्होंने जिसे भी भेजा, हमारे लिए अच्छा साबित हुआ।'

  • admin

    Related Posts

    सीमा हैदर के आगे झुका गुलाम, जंग में पीछे हटने को हुआ मजबूर

    ग्रेटर नोएडा चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के खिलाफ एक जंग में जीत हासिल करती दिख रही है।…

    केजरीवाल-सिसोदिया पर चार्ज फ्रेमिंग पर सस्पेंस, अदालत ने सुरक्षित रखा आदेश

    नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोप तय करने पर आदेश सुरक्षित रख लिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने सीबीआई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें