दिल्ली कैपिटल्स ने चेपॉक का किला ध्वस्त किया, चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया

नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने चेपॉक का किला ध्वस्त कर दिया है। आईपीएल 2025 के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया। दिल्ली की यह इस सीजन लगातार तीसरी जीत है। वहीं, दिल्ली ने 15 साल बाद पहली बार चेपॉक में जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी। एमएस धोनी 30 रन बनाकर नाबाद लौटे।

केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी
टॉस जीतकर पहले अक्षर पटेल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फॉफ डु प्लेसिस की गैर मौजूदगी में केएल राहुल और जैक फ्रेजर मैक गर्ग ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि, खलील ने पहले ही ओवर में जैक का विकेट लेकर दिल्ली की शुरुआत खराब करने की कोशिश की। हालांकि, इसके बाद अभिषेक पोरेल और राहुल के बीच 36 गेंद पर 54 रन की साझेदारी की। पोरेल 20 गेंद पर 33 रन की कैमियों पारी खेलकर आउट हुए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने 21 रन की पारी खेली। वहीं, दूसरे छोर पर खड़े केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जड़ा और समीर रिजवी के साथ 33 गेंद पर 56 रन की साझेदारी की। केएल राहुल 51 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 12 गेंद पर 24 रन की तेज फारी खेली। चेन्नई के लिए खलील अहमद ने 2 विकेट लिए।

शुरुआत से ही लड़खड़ाई चेन्नई
184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। टीम ने 14 के स्कोर पर रचिन रविंद्र (3) का विकेट गंवा दिया। मुकेश कुमार ने फॉलो थ्रू में कैच लपका। अभी स्कोर में 6 रन और ही जुड़े थे कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (5) अपना विकेट गंवा बैठे। कॉनवे भी 13 रन बनाकर चलते बने।

15 साल बाद चेन्नई में जीती दिल्ली
शिवम दुबे ने 15 गेंद पर 18 रन की पारी खेली, लेकिन विप्रज निगम ने उन्हें अपनी स्पिन के जाल में फंसाया। जडेजा मात्र दो रन की पारी खेल सके। विजय शंकर ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और एमएस धोनी के बीच 57 गेंद पर नाबाद 84 रन की साझेदारी की। हालांकि, यह जोड़ी भी चेन्नई को जीत नहीं दिला सकी। साल 2010 के बाद दिल्ली ने पहली बार चेपॉक पर जीत दर्ज की है। इससे पहले आरसीबी ने 17 साल के बाद पहली बार चेपॉक में जीत दर्ज की थी।

admin

Related Posts

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

अरिना सबालेंका ने मियामी ओपन के खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा…

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मुंबई  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर