आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और गुजरात की टक्कर, जीत की हैट्रिक पर डीसी की नजर, जीटी को पहली तलाश

नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आज एक दूसरे के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपना-अपना तीसरा मैच खेलेंगे। शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी टीम अपने शुरुआती दोनों मैच गंवा चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच में जीत हासिल की थी। आज का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है, लेकिन मैच से पहले बारिश की संभावना है।

आईपीएल में पिछला मैच राजस्थान बनाम मुंबई भी बारिश से प्रभावित रहा। आज फिर बारिश मैच में विलेन बन सकती है, क्योंकि दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली बनाम गुजरात मैच में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है, बादल छाए रहेंगे और मौसम पिच पर भी असर डालेगी। टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए इस कंडीशन में पहले गेंदबाजी लेने का फैसला सही रहेगा। मौसम में नमी देखने को मिलेगी, जो बल्लेबाजी के लिए चुनौती पेश करेगा। मौसम को देखते हुए आज तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, उन्हें सीम मूवमेंट मिलेगा।

AccuWeather के अनुसार, 8 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना 40-45 प्रतिशत और ओस बिंदु 16°C रहेगा। सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक हल्की बारिश की आशंका है, लेकिन 12 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदलेगा। दोपहर होते यानी 1 बजे तक 45 से 50 प्रतिशत बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि, 4 बजे के बाद ये अनुमान करीब 20 प्रतिशत रह जाएगा। शाम करीब 6 से 7 बजे के दौरान 10-15 प्रतिशत बारिश के होने की आस है। ऐसे में माना जा रहा है बारिश की वजह से मैच में बाधा आना तय है।

कहां देखें DC vs GT का लाइव मैच?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस आज 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा, जबकि जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

DC vs GT: दोनों टीमें इस प्रकार-
Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads- अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, साहिल पारख।

Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads- शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।

admin

Related Posts

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

गुवाहाटी बुमराह चैलेंज' का शानदार तरीके से सामना करने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 'किंग साइज' टेस्ट देने उतरेंगे। वैभव के सामने विराट…

सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

 कोलकाता आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के इडेन गार्डेंस में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 2 views
विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 3 views
BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा