‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत बिहार पहुंचेगा सात देशों का प्रतिनिधिमंडल, देखेगा विकास मॉडल

नई दिल्ली
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सात देशों के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य का दो दिवसीय दौरा करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल भारत की लोकतांत्रिक और चुनावी प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर समझने की कोशिश करेगा। इसके साथ ही, ये राजनयिक बिहार में भाजपा के चुनाव अभियान का अवलोकन करेंगे। 'भाजपा को जानो' कार्यक्रम के तहत यह प्रतिनिधिमंडल रविवार को बिहार पहुंचेगा, जिसकी शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से की गई थी। भाजपा की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल में जापान, इंडोनेशिया, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, यूके, भूटान और दक्षिण अफ्रीका के दूतावास और उच्चायोग के प्रतिनिधि शामिल हैं। ये राजनयिक वरिष्ठ भाजपा नेताओं से बातचीत करेंगे, अभियान गतिविधियों का अवलोकन करेंगे और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे, ताकि यह समझा जा सके कि पार्टी मतदाताओं से कैसे जुड़ती है और बड़े पैमाने पर चुनाव अभियानों का कैसे प्रबंधन करती है।
अपने प्रवास के दौरान, राजनयिक पटना, नालंदा और गया के कई निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां वे रैलियों, प्रचार सभाओं और बूथ-स्तरीय समन्वय प्रयासों को देखेंगे। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रतिनिधिमंडल को पार्टी के डिजिटल कैंपेन, वॉलिटियर स्ट्रक्चर और चल रहे बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अभियान की रणनीति के बारे में जानकारी देंगे। सात देशों के राजनयिकों का बिहार दौरा 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले हो रहा है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रविवार को एक दिवसीय चुनाव प्रचार के लिए बिहार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री लगातार दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली रैली आरा में दोपहर 1.30 बजे और दूसरी नवादा में दोपहर 3.30 बजे होगी। शाम लगभग 5 बजे उनका पटना लौटने का कार्यक्रम है, जहां वे रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। शाम 5.30 बजे, वे एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पटना में एक भव्य रोड शो में भाग लेंगे।

 

admin

Related Posts

DK कैंप का दावा- ‘2.5 साल का फॉर्मूला था तय, सिद्धारमैया ने वादा किया था’

बेंगलुरु कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का मुद्दा सतह पर आ गया है. DK शिवकुमार कैंप के विधायक बसवराज…

कांग्रेस में घमासान, लक्ष्मण तिवारी के इस्तीफे के बाद भाजपा ने जीतू पटवारी की कार्यकुशलता पर की टिप्पणी

 भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक ओर संगठन को सशक्त बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर गुटबाजी के आरोप लग रहे हैं। मऊगंज विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी