देहरादून: यूटिलिटी ने चेकिंग के लिए मारे ब्रेक, 6 वाहनों की जबरदस्त टक्कर

देहरादून.
देहरादून में बुधवार देर रात को एक और बड़ा हादसा हो गया। आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए रोके गए वाहन में 6 गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में यूटिलिटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यूटिलिटी वाहन के पीछे कार और 2 डंपर भी कंटेनर से टकराकर पलट गए। बताया गया कि बुधवार रात को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर सेल्स टैक्स विभाग रूटीन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सेल्स टैक्स कर्मचारियों और पीआरडी जवान ने एक यूटिलिटी वाहन को रुकने का इशारा किया। यूटिलिटी के अचानक रुकने से उसके पीछे आ रहे 6 वाहन टकराते चले गए। कंटेनर ले जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में एक के बाद एक 6 वाहन पलट गए। एक बाइक भी टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में यूटिलिटी में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव निवासी दमकड़ी सहारनपुर के रूप में हुई। सुखदेव का बेटा सुधांशु गंभीर रूप से घायल है।

थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली हाईवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सेल्स टैक्स की टीम ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका। वाहन चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर यूटिलिटी रोक दी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कई वाहन धड़ाधड़ एक-दूसरे से टकराते चले गए। आखिर में सबसे पीछे आ रहा एक कंटेनर सभी वाहनों को रौंदता हुआ पलट गया।

हादसे में एक के बाद एक 6 वाहन पलट गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दो सेल्स टैक्स अधिकारी शामिल हैं। इस दौरान सेल्स टैक्स के कर्मचारी सुमन दास और नवीन महर भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है। बता दें कि सोमवार देर रात देहरादून के ओएनजीसी चौक पर हादसे में 6 युवाओं की मौत के बाद से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच एक और भयान​क हादसे से हर कोई सहमा हुआ है।

admin

Related Posts

चुनावी कोताही पर 7 अधिकारी सस्पेंड, बंगाल सरकार को चुनाव आयोग ने दिए कड़े निर्देश

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही चुनाव आयोग (ECI) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित…

खालिस्तानी निज्जर की जान भी थी खतरे में, निखिल गुप्ता ने अमेरिकी एजेंसी को बताया बड़ा सच

वाशिंगटन अमेरिका में एक सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने बड़े दावे किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: दिग्गज की मांग- बाबर, शाहीन और शादाब को T20 से करो ड्रॉप

फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
फुटबॉल फैंस के लिए खुशखबरी! 27 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन फुटबॉल लीग

डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 0 views
गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल