रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- मैं पाकिस्तान से यह अपेक्षा नहीं करता कि वह हमें पीओके वापस कर देगा

नई दिल्ली
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह पाकिस्तान से यह उम्मीद नहीं करते कि वह पीओके को भारत के हवाले कर देगा। राजनाथ सिंह का मानना है कि पीओके के लोग खुद ही यह मांग करेंगे कि उन्हें भारत के साथ जोड़ दिया जाए और जम्मू-कश्मीर के साथ एकीकृत कर लिया जाए।

रक्षा मंत्री ने बातचीत करते हुए कहा कि मैं पाकिस्तान से यह अपेक्षा नहीं करता कि वह हमें पीओके वापस कर देगा। मेरा तो यह मानना है कि पीओके के लोग ही यह मांग उठाएंगे कि हमें भारत में शामिल कर दिया जाए, उन्हें जम्मू-कश्मीर के साथ जोड़ दिया जाए। क्योंकि जिस तरह से भारत का आर्थिक विकास लगातार आगे बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है, उसे देखते हुए पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों को भी यह महसूस होने लगा है कि यदि हम अपना विकास चाहते हैं, तो भारत जैसे देश के साथ जुड़कर ही अब अपने क्षेत्र का विकास कर सकते हैं।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पीओके को मैं देश नहीं कहता, उसे क्षेत्र कहता हूं। मुझे लगता है कि पीओके के लोग भारत में शामिल होने की मांग करेंगे तो पाकिस्तान मजबूर हो जाएगा। मुझे यह भी लगता है कि पीओके को पाकिस्तान की सहमति की जरूरत भी क्यों पड़ेगी? मैं ऐसा मानता हूं।

वहीं, बांग्लादेश की स्थिति को लेकर सवाल किए जाने पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है, बांग्लादेश भी हमारा पड़ोसी देश है। हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करते हैं, क्योंकि हमारे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि हम दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदल सकते। यही वजह है कि हम अपने पड़ोसी बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहेंगे।

admin

Related Posts

मालेगांव की नई मेयर नसरीन शेख: बुर्के वाली मेयर, जानिए उनके अधिकार और जिम्मेदारियां

मालेगांव मालेगांव नगर निगम (MMC) के मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की नसरीन शेख (Nasreen Sheikh) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्‍हें लेकर सोशल मीडिया पर बुर्के वाली मेयर…

13 देशों के 200 मेहमान, संस्कृत मंत्र और भारतीय रस्में: इटली के युवक ने मुंबई की बाला से की शादी

झुंझुनूं  जिले के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक माकार्े और मुंबई की जुई वैदिक रीति से विवाह बंधन मेंं बंध गए। शादी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह