गरबा के रंग में डूबी दीपिका सिंह, ‘शुभारंभ’ गाने के साथ खास अंदाज में किया डांडिया सेलिब्रेशन

मुंबई,

 टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका सिंह अपने खूबसूरत डांस और ट्रेडिशनल लुक्स के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनका हर अंदाज फैंस का दिल जीत लेता है। गुरुवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह गरबा करती नजर आ रही हैं।

वीडियो की शुरुआत एक बेहद सिंपल लुक से होती है, जिसमें दीपिका ग्रीन टी-शर्ट और ब्लैक जैगिंग पहने अपने मेकअप रूम में तैयार होती नजर आती हैं। उनके हाथ में वही खूबसूरत लहंगा है, जो थोड़ी ही देर बाद उन्हें एक गरबा क्वीन में बदलने वाला है। कुछ ही सेकंड में ट्रांजिशन आता है, और दीपिका का पूरा लुक बदल जाता है। वह एक शानदार येलो कलर के घेरदार लहंगे और पर्पल कलर के ब्लाउज में तैयार दिखती हैं।

उनका ब्लाउज बेहद यूनिक है, क्योंकि इससे चुन्नी भी अटैच है, यानी एक्ट्रेस ने अलग से चुन्नी को कैरी नहीं किया। लहंगा जहां बिल्कुल सिंपल है, वहीं ब्लाउज से लटकी चुन्नी ने लोगों का ध्यान खींचा। ब्लाउज से लेकर चुन्नी तक में बारीक कढ़ाई और मिरर वर्क किया गया है। उन्होंने इस लुक के साथ ऑक्सिडाइज्ड चोकर नेकलेस, झुमके और चूड़ियां पहनी।

इसके बाद वीडियो में वह किसी कार्यक्रम में शामिल होती नजर आती हैं, जहां वह लोगों के साथ गरबा करती दिखती हैं। वहीं, कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आते हैं। इस वीडियो की खूबसूरती को और भी खास इसका बैकग्राउंड म्यूजिक बना रहा है। दीपिका ने फिल्म ‘काई पो चे’ के मशहूर गाने ‘शुभारंभ’ को अपने इस वीडियो में जोड़ा है।

इस गाने में गुजराती लोक धुनों की मिठास साफ महसूस होती है। श्रुति पाठक और दिव्या कुमार की आवाज में गाए गए गाने ‘शुभारंभ’ में म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है। गाने के बोल ‘रंगी पर ओढ़ आई, खुशियों संग लाई’ हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर को अल्स्टर यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित और 60 साल पुराने उस शहर के किस्से ने भावुक किया

    बॉडीबिल्डर और हॉलीवुड एक्शन स्टार को हाल ही उत्तरी आयरलैंड की अल्स्टर यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान उसी शहर में दिया गया, जहां 60…

    टीवी सीरियल्स में क्यों दिखाया जाता था एक ही सीन तीन बार और एकता कपूर ने सालों पुराने इस राज से अब उठाया पर्दा

    अगर आप टीवी सीरियल्स देखते हैं या पहले कभी देखा होगा तो आपने नोटिस किया होगा कि कैसे जब भी सीरियल में कुछ शॉकिंग होता है या कुछ हैरान करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 4 views
    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया