दीपिका कक्कड़ को लिवर में स्टेज-2 का कैंसर

मुंबई

बिग बॉस सीजन 12 की विजेता और मशहूर टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया है कि उन्हें स्टेज-2 लिवर कैंसर हो गया है। सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में, अभिनेत्री ने बताया कि पिछले दिनों उनका टेस्ट किया गया, जिसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने कैंसर का निदान किया है।

दीपिका ने अपनी पोस्ट में कहा, "पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी कठिन रहे हैं, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण बार-बार अस्पताल जाना पड़ता था और फिर पता चला कि लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है। इसके बाद डॉक्टर्स ने और जरूरी टेस्ट कराने की सलाह दी जिसमें पता चला है कि ट्यूमर कैंसर वाला है। मुझे सेकेंड स्टेज का कैंसर हो गया है। यह हमारे लिए सबसे कठिन समय में से एक रहा है।

इस खबर के सामने आने के बाद से लोगों के मन में सवाल है कि स्टेज 2 कैंसर कितना खतरनाक होता है, ये होता क्यों है और कैसे शुरुआत में ही इसकी पहचान की जा सकती है?

कैंसर रिसर्च यूके के अनुसार, स्टेज-2 कैंसर का मतलब है कि कैंसर बढ़ चुका है, लेकिन शरीर के दूसरे हिस्सों में नहीं फैला है। यह स्टेज-1 से ज्यादा एडवांस स्टेज है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शुरुआती निदान और उचित उपचार के साथ स्टेज-2 कैंसर का इलाज संभव है। इलाज के बाद लोग लंबा, स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

लिवर कैंसर, आपके लिवर की कोशिकाओं में शुरू होता है। लिवर में कई तरह के कैंसर हो सकते हैं। लिवर कैंसर का सबसे आम प्रकार हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा है, जो मुख्य प्रकार की लिवर कोशिका (हेपेटोसाइट) में शुरू होता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लिवर में कैंसर तब होता है जब लिवर की कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन (म्यूटेशन) होने लगते हैं। इससे कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और अंततः ट्यूमर बना सकती हैं।

दीपिका के मामले में पहले उनके लिवर में ट्यूमर का पता चला जिसे बाद में कैंसर वाला पाया गया है। हालांकि हर ट्यूमर कैंसरकारक हो ये भी जरूरी नहीं है। कभी-कभी लिवर कैंसर क्रोनिक हेपेटाइटिस जैसे संक्रमण के कारण भी हो सकता है, इसलिए लिवर में होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

 

  • admin

    Related Posts

    इशिता दत्ता ने 60 दिन में 15 किलो वजन घटाया: ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया वजन घटाने का राज

     मुंबई  फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी का रोल निभाकर फेम पाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दो बच्चों…

    कपूर खानदान की लाडली खुशी कपूर ने बिकिनी टॉप और अनबटन जींस में दिखाया अपना स्वैग

    मुंबई  बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से फैंस को क्रेजी कर देती हैं. खुशी का हर लुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज