दीपिका कक्कड़ को गंभीर लिवर समस्या, सर्जरी के बाद लंबा रिकवरी पीरियड

मुंबई

दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ महीने से बहादुरी से  स्टेज 2 लिवर कैंसर का सामना कर रही है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ हाल ही में एक पॉडकास्ट में, उन्होंने अपने इलाज और इस दौरान परिवार के मिले प्यार और समर्थन पर खुलकर बात की। जब उनसे पुछा गया कि जब आप शराब या किसी तरह का नशा नहीं करती तो कैंसर कैसे हो गया? इस पर दीपिका ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि इस बीमारी के होने की कोई साफ वजह नहीं बताई जा सकती। हकीकत यह है कि कोई नहीं जानता कि मुझे ये कैसे हुआ।

अब होगा दीपिका का FAPI स्कैन
बातचीत के दौरान, दीपिका ने बताया कि इस हफ़्ते उनका FAPI स्कैन फिर से होगा। उन्होंने बताया कि FAPI स्कैन, CT स्कैन जैसा ही होता है, हालांकि इसे विशेष रूप से शरीर में कैंसर कोशिकाओं का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे डॉक्टरों को सर्जरी या इलाज शुरू करने से पहले यह पता लगाने में मदद मिलती है कि कैंसर कितनी दूर तक फैल चुका है। दीपिका ने बताया कि कैसे सर्जरी से कैंसर कोशिकाओं को हटाने में मदद मिली और तब से, वे रक्त और ट्यूमर मार्कर परीक्षणों के माध्यम से उनकी रिकवरी पर नज़र रख रहे हैं।

दो साल तक चलेगा इलाज
दीपिका ने बताया था कि सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने उनके लिवर का करीब 22% हिस्सा और 11 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर हटा दिया था। सर्जरी के बाद अब वह 'टार्गेटेड थैरेपी' ले रही हैं। इस इलाज में उन्हें हर दिन दवाई के रूप में टैबलेट लेनी पड़ती है, जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करती है। उन्होंने कहा-  यह उपचार दो साल तक चलेगा, इस दौरान हम यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहेंगे कि बीमारी दोबारा न हो। इसलिए हर चीज़ पर नज़र रखने के लिए समय-समय पर स्कैन जरूरी हैं।"

दर्द को एसिडिटी  मानते रहे डॉक्टर
कैंसर के कारण के बारे में पूछे जाने पर, दीपिका ने बताया कि मैंने जितने भी डॉक्टरों से सलाह ली, उन सभी ने एक ही बात कही इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी परेशानी पेट दर्द से शुरू हुई थी। उन्हें काफी समय से गॉल ब्लैडर में दर्द हो रहा था, जब उन्होंने रुहान को कंसीव किया था। डिलीवरी के बाद भी जब दर्द होता, तो डॉक्टर इसे एसिडिटी मानकर दवा देते और कुछ दिन में आराम मिल जाता। लेकिन धीरे-धीरे दर्द बढ़ता गया और दोनों तरफ होने लगा। तब उन्होंने शोएब से  ब्लड टेस्ट करवाने काे कहा था।

admin

Related Posts

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

 फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद…

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन