MP में अध्यक्ष पद का फैसला लंबित, मतदान के बाद भी 18 उम्मीदवारों ने पेश की दावेदारी

भोपाल
प्रदेश में युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया डेढ़ माह पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक परिणाम घोषित नहीं हुआ है। संगठन ने 16 लाख से अधिक सदस्य बनाए थे, जिन्होंने एक साथ छह पदों के लिए ऑनलाइन मतदान किया था। अब माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले पखवाड़े में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। साथ ही प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष व महासचिव, ब्लॉक अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष भी नियुक्त हो जाएंगे।

झाबुआ से विधायक डा. विक्रांत भूरिया को पद से हटाने के बाद संगठन ने मितेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया था और लगभग एक वर्ष बाद चुनाव घोषित कर दिए गए। 20 जून से 19 जुलाई तक सदस्यता अभियान चला। जो भी सदस्य बना, उसने एक साथ छह पदों के लिए मतदान किया। पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई।
 
18 लोगों ने पेश की दावेदारी
अध्यक्ष पद के लिए जबलपुर जिले से कांग्रेस के एकमात्र विधायक पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पुत्र यश घनघोरिया सहित 18 ने दावेदारी की। प्रदेश महासचिव पद के लिए 182 दावेदार सामने आए। इसी तरह जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, ब्लाक और विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी मतदान हुआ।

अक्तूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है घोषणा
संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि सदस्यों के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। जो भी अपात्र पाया जाएगा, उसकी सदस्यता निरस्त कर दी जाएगी और उसके वोट का भी कोई महत्व नहीं रहेगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी का कहना है कि प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। अक्टूबर के पहले पखवाड़े में परिणाम आने की पूरी संभावना है।

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी