DGP पिता की विदाई परेड में DCP बेटी देगी सलामी, परेड कमांडर की जिम्मेदारी संभालेंगी सोनाक्षी सक्सेना

भोपाल
 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पुलिस विभाग (Police Department) के इतिहास में 30 नवंबर को अनोखा संयोग बनने जा रहा है. पुलिस महकमा जब प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना (DGP Sudhir Saxena) को विदाई दे रहा होगा, तो उस फेयरवेल परेड की कमांडर और कोई नहीं बल्कि उनकी बेटी रहेगी.

परेड कमांडर बनेंगी DCP बेटी
दरअसल, मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है. सुधीर कुमार सक्सेना करीब 32 महीने का कार्यकाल पूरा करने के बाद रिटायर हो रहे हैं. उनकी फेयरवेल परेड मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगी. शाम चार बजे होने वाली डीजीपी की विदाई परेड में परेड कमांडर की जिम्मेदारी उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना संभालेंगी.

डीसीपी इंटेलिजेंस के पद पर हैं पदस्थ

बता दें कि सोनाक्षी आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में भोपाल में डीसीपी इंटेलिजेंस के पद पर पदस्थ हैं. आपको बता दें सर्विंग डीजीपी के रिटायर होने पर विदाई परेड 15 अगस्त और 26 जनवरी की परेड की तरह होती है.

दो साल पहले बने थे डीजीपी
प्रदेश के 30 वे पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना 87 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद चार मार्च 2022 को उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के दौरान साइबर को लेकर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन और नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस ने कार्रवाई की।

उनका डीजीपी का कार्यकाल 30 नवंबर 2024 को पूरा होने जा रहा है। डीजीपी की सेवानिवृत्त को लेकर प्रदेश पुलिस की ओर से भव्य विदाई समारोह की तैयारियां की जा रही है। गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पुलिस का अभ्यास अगले सोमवार से शुरू किया जाएगा। इसमें भव्य परेड का आयोजन कर डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ परेड की सलामी दी जाएगी।

ग्वालियर मूल के हैं डीजीपी सक्सेना
डीजीपी सुधीर सक्सेना मूलत: ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भोपाल में ही पुलिस उपायुक्त आसूचना के पद पर तैनात है। इससे पहले वह इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त और जबलपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुकी हैं।

इनका कहना है
पुलिस महानिदेशक के सेवानिवृत्ति समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए लाल परेड मैदान के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में परेड की रिहर्सल शुरू होगी। इसमें कार्यक्रम की परेड कमांडर डीसीपी सोनाक्षी सक्सेना होंगी।

– हरिनारायणाचारी मिश्रा, पुलिस कमिश्नर, भोपाल
मेरे लिए यह एक गर्व का पल है कि मैं उस परेड का हिस्सा बनूंगी, जिसमें डीजीपी को उनकी सेवानिवृत्त होने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वह मेरे पिता भी है। ईश्वर की कृपा है कि यह क्षण मुझे मिल पा रहा है।
– सोनाक्षी सक्सेना, डीसीपी

admin

Related Posts

मैहर पालिका क्षेत्र में मांस, मछली और अंडे पर प्रतिबंध, प्रशासन ने शुरू की सख्ती

मैहर  चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व और मां शारदा के दरबार में उमड़ने वाली भारी श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। मैहर की धार्मिक…

भोजशाला के पत्थरों ने खोला ऐतिहासिक राज, 16 मार्च की सुनवाई पर सभी की निगाहें

धार ऐतिहासिक भोजशाला की धरती से आखिरकार वह साक्ष्य सामने आया है, जिसका वर्षों से इंतजार था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के उत्खनन में पत्थर का दुर्लभ शिल्पखंड मिला है,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान