दाऊद इब्राहिम, स्लो पॉइजन और पाकिस्तान,आदित्य धर की फिल्म ने उड़ाई गबोल की नींद

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 का हर किरदार चर्चा में बना हुआ है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. लेकिन जमील जमाली के रोल में राकेश बेदी को काफी सराहना मिली रही है. उनकी दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है. लेकिन राकेश बेदी के जमील जमाली किरदार ने पाकिस्तानी पॉलिटिशियन नबील गबोल के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

क्यों डर रहे नबील गबोल?
धुरंधर 2 जब से रिलीज हुई है, तभी से नबील गबोल की सिट्टी पिट्टी गुल हो चुकी है. वो घबराए-घबराए नजर आ रहे हैं, क्योंकि जमील जमाली का किरदार नबील गबोल से ही इंस्पायर बताया जा रहा है. धुरंधर में जमील जमाली के किरदार को भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया है.

धुरंधर में ये भी दिखाया गया है कि जमील जमाली पाकिस्तान में रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को स्लो पॉइजन देता है, जिसकी वजह से दाऊद इब्राहिम डेथ बेड पर पहुंच गया है. जमील जमाली के किरदार ने नबील गबोल के चेहरे से नकाब उतार दिया है, जिसके बाद वो डर में जी रहे हैं और कई इंटरव्यूज में अपनी सफाई दे रहे हैं.

दाऊद इब्राहिम के बारे में क्या बोले नबील गबोल?
अब एक नए इंटरव्यू में नबील गबोल से पूछा गया- मुंबई से एक पड़ोसी आपके कराची में रहते हैं. उन्हें शायद बड़े साहब कहते हैं. आप उन्हें मिले हैं क्या कभी? इसपर नबील गबोल ने कहा-  मैं कभी उनसे (दाऊद इब्राहिम) से नहीं मिला हूं. ना मुझे पता है कि वो कराची में रहते हैं.

नबील गबोल ने ये भी कहा कि फिल्म में जो दावा किया गया है कि दाऊद इब्राहिम उनके घर से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर रहता है, उसमें भी कोई सच्चाई नहीं है.

नबील गबोल ने कहा- धुरंधर फिल्म में दिखाया है कि दाऊद इब्राहिम का घर क्लिफ्टन में है. उनका व्हाइट हाउस, फार्महाउस भी दिखाया गया है. मैं यहां क्लिफ्टन में रहता हूं, लेकिन मैंने कभी यहां दाऊद इब्राहिम का घर नहीं देखा और ना कभी उनसे मिला. दाऊद इब्राहिम को दिखाया है कि वो बिल्कुल डेथ बेड पर है. मरने वाला है, क्योंकि उसको जमील जमाली ने इंजेक्शन लगाए हैं. मुझे ये भी नहीं पता कि वो हैं या नहीं हैं.

धुरंधर 3 बनाएंगे नबील गबोल?
इससे पहले नबील गबोल ने वीडियो शेयर करके ये ऐलान किया था कि वो धुरंधर 3 बनाकर अपना जवाब देंगे. वहीं, धुरंधर की रिलीज के बाद से नबील गबोल को सोशल मीडिया पर तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है और फिल्म में दाऊद इब्राहिम को डेथ बेड तक पहुंचाने के खुलासे के बाद वो घबराए-घबराए नजर आ रहे हैं. नबील गबोल को देखकर इतना तो साफ है कि आदित्य धर की फिल्म ने उनकी नींद उड़ा दी है.

admin

Related Posts

2 बिलियन डॉलर की मालकिन को आर्टिस्ट मारेन वेड ने दी चुनौती, कोर्ट में लड़नी होगी ब्रांड नाम की जंग

अमेरिकी सिंगर और सॉन्‍गराइटर टेलर स्‍व‍िफ्ट के ख‍िलाफ केस दर्ज किया गया है। जी हां, दुनियाभर में अपने करोड़ों फैंस की चहेती, 36 साल की टेलर एलिसन स्विफ्ट अपने नए…

अनीता आडवाणी की याचिका खारिज, राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को कानूनी मान्यता से हाई कोर्ट का इनकार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनीता आडवाणी को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राजेश खन्ना के साथ उनके संबंध को शादी जैसा नहीं माना। इसके साथ ही उनकी अपील को खारिज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर